ETV Bharat / bharat

लुधियाना पुलिस ने सुलझाई महिला की हत्या की गुत्थी, पति समेत 5 गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

punjab
लुधियाना पुलिस ने सुलझाई महिला की मौत की गुत्थी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 17, 2025 at 10:35 PM IST

|

Updated : February 17, 2025 at 10:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लुधियाना: कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की सजा से नहीं बच सकता. ऐसे ही शैतान दिमाग वाले अपराधी को लुधियाना पुलिस ने बेनकाब किया है. साथ ही पुलिस ने पिछले दिनों एक महिला की हत्या के मामले को भी सुलझा लिया है. इस हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारे पति समेत उसकी प्रेमिका और 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, 15 फरवरी की रात लुधियाना से लूट और हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें आलोक मित्तल नाम के शख्स ने दावा किया था कि वह अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के लिए बाहर गए थे, लेकिन जब वे घर आ रहे थे तो रास्ते में उनके साथ लूटपाट हुई.

लुटेरों ने महिला की हत्या की
इस डकैती के दौरान लुटेरों ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी और उनकी कार लेकर फरार हो गए. इस पूरे मामले में आलोक मित्तल के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. इस दौरान हुए खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया.

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आलोक मित्तल का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है.

बार-बार बयान बदल रहा था पति
मामले में पुलिीस ने कहा कि हमें कुछ सबूत मिले और हमने पूछताछ के लिए मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया, क्योंकि वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था. पुलिस ने आलोक मित्तल से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी आलोक मित्तल ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी. जिसमें उसने 50 हजार एडवांस दिए थे और 2 लाख रुपयेहत्या के बाद देने थे.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आलोक मित्तल पहले भी दो बार अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश कर चुका था, लेकिन वह नाकाम रहा. उक्त आरोपी आलोक मित्तल का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध है और इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

उन्होंने कहा कि दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंधों के चलते वह अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था.घटना के वक्त आरोपी आलोक मित्तल की गर्लफ्रेंड मौजूद नहीं थी लेकिन वह भी इस साजिश में शामिल थी. हम इसकी आगे जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म एंट्री बैन, रश मैनेजमेंट और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, यात्रियों की सेफ्टी के लिए रेलवे ने क्या-क्या उठाए कदम?

Last Updated : February 17, 2025 at 10:41 PM IST