संदिग्ध गतिविधि के बाद पूरे जम्मू में ब्लैक आउट, सुनी गई धमाके की आवाज

Published : May 7, 2025 at 6:51 AM IST
|Updated : May 8, 2025 at 6:20 PM IST
भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें मुरीदके और बहावलपुर भी शामिल हैं. इनमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं. विदेश मंत्रालय ने अब तक की स्थिति पर दी पूरी जानकारी.
LIVE FEED
जम्मू में ब्लैक आउट, संदिग्ध ड्रोन की आशंका
जम्मू में ब्लैक आउट. बिजली बंद. संदिग्ध ड्रोन देखे गए. हालात पर सेना की नजर. कुछ धमाके की आवाज भी सुनाई दी गई है.
-
#WATCH | Sirens being heard in Akhnoor, Jammu and Kashmir
— ANI (@ANI) May 8, 2025
More details awaited. pic.twitter.com/eiGdyj14Tq
पाक में फिदायीन हमलावर तैयार कर रहे जैश के अड्डों के संबंध हमास से, नाटो हथियारों का भंडार
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो केंद्र- इसका बहावलपुर स्थित मुख्यालय और पाकिस्तान के पंजाब में स्थित नरोवाल आत्मघाती हमलावर तैयार करने वाले अड्डों के रूप में काम करते थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि इन अड्डों के ना केवल फलस्तीनी संगठन हमास के साथ संबंध थे, बल्कि ये अफगानिस्तान से तस्करी करके लाए गए नाटो बलों के हथियारों के भंडारण केंद्र के रूप में काम करते थे।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक-दूसरे के विपरीत छोर पर स्थित ये दोनों केंद्र बुधवार तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा दागी गई मिसाइलों से ध्वस्त हुए उन नौ लक्ष्यों में शामिल थे, जिन्हें 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का कड़ा जवाब देने के तहत निशाना बनाया गया था।
ये कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय गाइड की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
अधिकारियों के अनुसार, 15 एकड़ में फैला जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर केंद्र इसके प्रमुख अब्दुल रऊफ असगर द्वारा चलाया जाता रहा है और इस इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के आवास हैं।
मसूद अजहर ने भारतीय वायुसेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए हमलों के बाद स्वीकार किया कि बहावलपुर स्थित उसके संगठन के मुख्यालय पर भारत के मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए।
अजहर के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया है कि बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हमले में मारे गए लोगों में जैश प्रमुख की बड़ी बहन और उसका पति, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक और भतीजी और उसके बाकी परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि बहावलपुर केंद्र अफगानिस्तान में उत्तर अटलांटिक संधि (नाटो) के सैनिकों द्वारा छोड़े गए हथियारों और गोला-बारूद को जमा करने के लिए कुख्यात है।
उन्होंने कहा कि बहावलपुर में अक्सर जैश के वे कमांडर आते जाते रहते हैं जो अफगानिस्तान में लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि असगर खैबर पख्तूनख्वा में सक्रिय अपराधियों के एक गिरोह के माध्यम से एम4 श्रृंखला की राइफलों सहित अन्य हथियारों की खेप की खरीद करने और इनकी तस्करी करने में शामिल है। खैबर पख्तूनख्वा को पहले उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के रूप में जाना जाता था।
इन हथियारों और गोला-बारूद में एम4 श्रृंखला की राइफल के अलावा स्नाइपर राइफलें, कवच-भेदी गोलियां, नाइट विजन डिवाइस (एनवीडी) और एनवीडी से सुसज्जित राइफलें शामिल थीं।
नरोवाल स्थित केंद्र के बारे में अधिकारियों ने कहा कि इसका इस्तेमाल फलस्तीनी हमास समूह से युद्धक रणनीति सीखने के लिए किया जाता रहा है।
हमास की संलिप्तता 2014 में तब शुरू हुई जब जैश के एक आतंकवादी मोहम्मद अदनान अली, जिसका कोड नाम ‘डॉक्टर’ था, ने दूसरे समूह खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्य रमनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को थाईलैंड में ‘पैराग्लाइडर’ का प्रशिक्षण दिया था।
यह प्रशिक्षण भारत निर्वासित किए गए जगतार सिंह तारा और उसके साथियों जसविंदर सिंह जस्सा और मोहम्मद उमर गोंडल ने भी दिया था।
अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ के लिए सुरंगों के इस्तेमाल और ‘पैराग्लाइडिंग’ की रणनीति पश्चिम एशिया में हमास द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली से प्रेरित लगती है।
उन्होंने आगे कहा कि जैश के आतंकवादियों और हमास के नेताओं के बीच नियमित बातचीत के बारे में कई गोपनीय जानकारी मिली हैं।
इस साल फरवरी में हमास के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रावलकोट में ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ पर एक रैली को संबोधित किया, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकवादी शामिल हुए।
रैली को हमास के प्रवक्ता खालिद कद्दौमी ने संबोधित किया जिसे भारतीय एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में जेहादी अभियान को कश्मीर में फलस्तीनी लड़ाई से जोड़ने के प्रयास के रूप में देखा।
बहावलपुर और नरोवाल स्थित अड्डों ने भारत में कई आत्मघाती हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को तैयार किया है। इन हमलों में 2016 में पठानकोट स्थित वायुसेना अड्डे समेत 2020 में नगरोटा पर किया गया हमला शामिल है।
इन ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमलों के लिए प्रशिक्षित किए गए लोगों में मसूद अजहर के करीबी रिश्तेदार, खासतौर पर उसका भतीजा तल्लाह रशीद, साथ ही उस्मान, उमर और मोहम्मद इस्माइल उर्फ ‘लंबू’ शामिल थे।
ऐसी रिपोर्ट हैं कि इन प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित किए जाने के बाद लोगों को हथियार प्रशिक्षण के लिए बालाकोट भेजा गया था।
(पीटीआई)
स्थिति बिगड़ने के लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार - विदेश मंत्रालय
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बिगड़ने के लिए बृहस्पतिवार को पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के साथ ही सीमा के उस पार (पाकिस्तान) से स्थिति को बिगाड़ना शुरू हो गया था।
मिसरी ने कहा, “हमारा रुख स्थिति को बिगाड़ने का नहीं रहा है। हमने केवल 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब दिया।”
उन्होंने कहा कि वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान की पहचान दुनिया भर में हुए विभिन्न आतंकवादी हमलों में निहित है।
विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने दशकों तक भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दिया।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई से नागरिक प्रभावित हो रहे हैं।
मिसरी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में कहा कि भारत की बुधवार की कार्रवाई संयमित थी और यह आतंकवादी बुनियादी ढांचे तक ही सीमित थी।
उन्होंने सिंधु जल संधि पर कहा कि पाकिस्तान वर्षों से जानबूझकर अड़चनें पैदा कर रहा था।
मिसरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) की भूमिका का जिक्र करने का विरोध किया, जबकि टीआरएफ ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी पहले ही ले ली थी।
पाकिस्तान अपनी स्थिति के लिए खुद जिम्मेवार होगा- MEA
पाकिस्तान ने सिखों पर हमला किया. इसमें तीन लोग मारे गए. पाकिस्तानियों की गोलीबारी में अब तक 16 नागरिक मारे गए, जबकि 59 घायल हो गए.
पाक के आर्मी चीफ ने 16 अप्रैल को जो स्पीच दिया, उसने उन्हें एक्सपोज कर दिया है.
एक्लेशन की शुरुआत पाकिस्तान ने की थी. हमने उस पर जवाब दिया. हमने आतंकियों के कैंप पर हमला किया है. पाकिस्तान ने उसे आगे बढ़ाया और भारत उसका जवाब दे रहा है और आगे भी देगा.
नीलम झेलम प्रोजेक्ट जो की पीओके में है, हमने इस पर कोई हमला नहीं किया है.
अगर पाकिस्तान ने भारत पर इस तरह का कोई हमला किया, तो अपनी स्थिति के लिए वह खुद जिम्मेवार होगा.
-
#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, ".. As far as we are concerned, the individuals eliminated at these facilities were terrorists. Giving terrorists state funerals, maybe a practice in Pakistan..."#OperationSindoor pic.twitter.com/jVkEhxv2lM
— ANI (@ANI) May 8, 2025
पाकिस्तान में आतंकियों का जनाजा निकाला गया, स्टेट ऑनर दिया गया : MEA
भारत ने पाकिस्तान को कई मौकों पर आतंकी गतिविधियों के बारे में प्रमाण दिया है, फिर भी उसने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया और जांच में कोई प्रगति नहीं हुई. मुंबई हमले का उदाहरण सबके सामने है.
इन अनुभवों को देखते हुए ऐसा लगता है कि पहलगाम हमले में भी ऐसा ही होगा, इसलिए उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. बल्कि यहां के प्रमाणों को लेकर वह आतंकियों को बचाता रहा है.
सात मई को भारत ने जो हमला किया था, वह आतंकियों के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला था. और सबने देखा कि आतंकियों के जनाजे जो पाकिस्तान में निकाला गया, उससे क्या संदेश गया है. उसे स्टेट ऑनर तक का दर्जा दिया गया है.
पाकिस्तान में आतंकी हैं, यह वहां के रक्षा मंत्री ने खुद स्वीकार किया है - MEA
पाकिस्तान से सूचना मंत्री ने कहा- पाकिस्तान में कोई आतंकवादी नहीं है. लेकिन वह तो ग्लोबल आतंकियों का केंद्र है और इसके लिए कोई प्रमाण की जरूरत नहीं है. सबको पता है कि ओसामा बिन लादेन कहां मिला था, और किसने उसे शहीद कहा था. आतंकी साजिद मीर का उदाहरण सबको पता है, कैसे पाकिस्तान ने इसे पहले मृत बताया, फिर उसे जिंदा देखा गया. लश्कर और जैश के बारे में सबको पता है. इसके नेता कहां रहते हैं, सबको पता है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने ऑन रिकॉर्ड इसे स्वीकार किया है.
एस्कलेशन की शुरुआत पहलगाम हमले से की गई- एमईए
एस्कलेशन की शुरुआत पहलगाम हमले के जरिए की गई. इसमें रेस्सिटेंस फ्रंट की मुख्य भूमिका थी. जब यूएन ने टीआरएफ के खिलाफ प्रस्ताव लगाया जा रहा था, तो पाकिस्तान ने उसका विरोध करने की कोशिश की थी.
पाकिस्तानी ने एलओसी के कई इलाकों में की भारी गोलाबारी
कूपवाड़ा, उरी, पूंछा, राजौरी और बारामूला और कई क्षेत्रों में तोपखाने का इस्तेमाल किया
पाकिस्तानी हमले में भारत के 16 नागरिकों की मौत
भारत ने जवाबी कार्रवाई की
हमने नॉन एस्केलेट्री अप्रोच अपनाया हुआ है.
पाकिस्तान ने कई जगहों पर हमला करने की कोशिश की - कर्नल सोफिया
ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास
हमने उसे निष्क्रिय कर दिया
इन हमलों का मलबा कई जगहों से बरामद हुआ.
ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय देगा अहम जानकारी
विदेश मंत्रालय ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देगी जानकारी. भारत ने अब तक 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.
डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और जापान के एनएसए को दी जानकारी
पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सटीक हमले करने के कुछ घंटों बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने वैश्विक नेताओं को सूचित किया कि भारत का भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव को और बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है. डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और जापान में अपने समकक्षों से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कहा, "भारत का स्थिति को और बिगाड़ने का कोई इरादा नहीं है."
डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद रूस और फ्रांस में अपने समकक्षों से भी भारतीय हमले के बाद की स्थिति के बारे में बातचीत की. डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई कार्रवाइयों और पाकिस्तान के खिलाफ 'गैर-बढ़ावा देने वाले' उपायों के तरीके के बारे में प्रमुख देशों में अपने समकक्षों को जानकारी दी.
वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि डोभाल ने हमलों के तुरंत बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी बात की और उन्हें की गई कार्रवाइयों के बारे में जानकारी दी. बाद में रुबियो ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "मैं भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. मैं आज पहले राष्ट्रपति की टिप्पणियों को दोहराता हूं कि उम्मीद है कि यह जल्दी खत्म हो जाएगा और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी."
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने कहा, देश का नेतृत्व मजूबत हाथों में है, दुश्मन को इस तरह का पाठ पढ़ाना सही था
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जो शांति की भाषा नहीं समझते हैं, उन्हें इसी तरह की भाषा समझ में आती है, इसलिए भारत ने जो किया वह सही किया. उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व पीएम मोदी के हाथों में है और वह एक मजबूत नेता हैं, उन पर पूरे देश को गर्व है.
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शरद पवार ने दी बधाई, बोले- पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ा हूं
एनसीपी, शरद गुट, के मुखिया शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी है. शरद पवार ने खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर अपना समर्थन दिया.
-
NCP-SCP Chief Sharad Pawar tweets, "Spoke with PMO and Raksha Mantri … congratulated the efforts of the Indian armed forces and commended them for the action taken. We reiterated our support to the govt during this challenging time." pic.twitter.com/AN6vdqH9jt
— ANI (@ANI) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, राहुल रहेंगे उपस्थित
मोदी सरकार ने गुरुवार को ऑल पार्टी की बैठक बुलाई है. इसमें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार जानकारी देगी. बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह भी इस बैठक में भाग लेंगे, क्योंकि यह देश की रक्षा से जुड़ा विषय है.
-
#WATCH | #OperationSindoor | Delhi: On the all-party meeting tomorrow, Congress chief Mallikarjun Kharge says, "We are attending it. Rahul ji has clearly said that, we are attending it."
— ANI (@ANI) May 7, 2025
He further says, "This is a matter of the country. We have been saying from the beginning,… pic.twitter.com/4wJCSDnWdv
सीपीआई ने सेना की कार्रवाई का किया समर्थन
सीपईआई नेता डी राजा ने कहा कि हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारतीय सेना ने केवल पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एक नॉन एस्क्लेटरी, बैलेंस्ड दृष्टिकोण अपनाया. उन्होंने कहा, "पहलगाम की घटना अत्यंत निंदनीय है. पाकिस्तान को कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए. पाकिस्तान किस तरह से आतंकी समूहों को काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है."
-
#WATCH | #OperationSindoor | Delhi | CPI MP D Raja says, "The Communist Party of India acknowledges 'Operation Sindoor' carried out by Indian Armed Forces. We should take note that the Indian Army pursued a non-escalatory, calibrated approach targeting only the terror bases in… pic.twitter.com/0vKy41J9fJ
— ANI (@ANI) May 7, 2025
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी...12 की हुई मौत, 42 लोग घायल
'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. परवेज अहमद ने बुधवार को ईटीवी भारत को बताया कि सीमा पार से गोलाबारी के कारण 12 लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए. जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित कर दिया गया है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित
भारत की ओर से मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए.पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शहरों पर मंगलवार देर रात भारत की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई है और 46 अन्य घायल हुए हैं. पंजाब प्रांत की सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पूरे प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया है.’’
पंजाब पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब के अस्पतालों में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया है और पंजाब के सभी जिलों में प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसमें कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा सहित सभी संबंधित संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है. बयान में कहा गया है कि बुधवार को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.
ऑपरेशन सिंदूर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान
ऑपरेशन सिंदूर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कहते ने कहा,"सिंदूर हमारा गौरव है... जब हमारी माताएं और बहनें इसे लगाती हैं, तो उनकी महिमा प्रकट होती है. आपने सिंदूर का अपमान किया... स्वाभाविक है कि आपने सिंदूर को मिटाने की कोशिश की है. हमारी सरकार ने इस सिंदूर के नाम पर एक ऑपरेशन शुरू किया है और अब आपको पता चलेगा कि इसमें कितनी वीरता है."
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा...
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि, भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे. उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है.
इजरायल की तरह निर्णायक कार्रवाई करनी होगी, पवन कल्याण ने कहा
ऑपरेशन सिंदूर पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, "...इस खतरे (आतंकवाद) को खत्म करना होगा. मुझे लगता है कि हमें इजरायल की तरह निर्णायक कार्रवाई करनी होगी..."
-
#WATCH | On Operation Sindoor, Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan says, "...This menace (terrorism) has to be eliminated. I think we have to take decisive action like Israel..."
— ANI (@ANI) May 7, 2025
(Source: Jana Sena) pic.twitter.com/zofvsGGoVH
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दोपहर 2 बजे सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक बुलाई है. बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी हिस्सा लेंगे.
-
Union Home Minister Amit Shah calls a meeting with Chief Ministers, DGPs and Chief Secretaries of border states at 2 pm today.
— ANI (@ANI) May 7, 2025
CMs of J&K, Punjab, Rajasthan, Gujarat, Uttarakhand, Uttar Pradesh, Bihar, Sikkim, West Bengal and LG of Ladakh and LG of Jammu and Kashmir to take… pic.twitter.com/xHcYF1fchj
पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे
पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे. बता दें कि, खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.
-
#WATCH | PM Modi heads to Rashtrapati Bhawan to brief President Droupadi Murmu on #OperationSindoor pic.twitter.com/JWmatVcJho
— ANI (@ANI) May 7, 2025
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की. मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणियां हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कीं. नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मैं भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर योद्धाओं को गर्व के साथ सलाम करता हूं. अपनी बहादुरी और सटीकता के साथ उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया है कि हमारा देश दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपनी रक्षा करेगा."
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व ने भारत की ताकत और दृढ़ संकल्प को देखा है. राजग सरकार की प्रमुख सहयोगी तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो के अनुसार, भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सशस्त्र बलों के समर्थन में मजबूती से खड़ा है. मुख्यमंत्री नायडू ने भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशक के 'एक्स' पर किए गए पोस्ट को दोबारा साझा (रीपोस्ट) करते हुए "जय हिंद" लिखा. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई बताया.
-
#OperationSindoor
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) May 7, 2025
With pride, I salute the brave warriors of the Indian Armed Forces for swiftly avenging the Pahalgam terror attack. With their unmatched bravery and precision, they have again demonstrated that our nation will defend itself with iron will. Today, under the… pic.twitter.com/MlLfmaDTp7
घुटनों पर आया पाकिस्तान...
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर नयी दिल्ली नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान आया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य कार्रवाई के दौरान आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया
कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार भारतीय सेना के ऑपरेशन के दौरान मारा गया है. हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा, आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों से देश गौरवान्वित
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों से देश गौरवान्वित है और वह भारतीय सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एक भारतीय नागरिक के रूप में, मैं अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ा हूं। पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों से हम गौरवान्वित हैं. "उन्होंने लिखा, "आइए, हम इसे राष्ट्रीय एकजुटता और एकता का क्षण बनाएं, और सभी एक स्वर में बोलें - जय हिंद! ऑपरेशन सिंदूर."
-
As an Indian citizen first, standing strongly with our armed forces.
— Revanth Reddy (@revanth_anumula) May 7, 2025
The strikes against terror factories in Pakistan & PoK make us proud.
Let us make this a moment for national solidarity and unity, and all of us speak in one voice - Jai Hind!#OperationSindoor
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित हो गई.
-
PM Narendra Modi's visit to Norway, Croatia and the Netherlands postponed: Sources pic.twitter.com/j8TsHkBbuD
— ANI (@ANI) May 7, 2025
जम्मू कश्मीर: सीमा पार से हुई गोलाबारी में सात लोगों की मौत
पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. परवेज अहमद ने मंगलवार को ईटीवी भारत को बताया कि सीमा पार से हुई गोलाबारी में सात लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए. उन्होंने पुष्टि की कि पुंछ जिले में छह मौतें हुईं, जबकि मेंढर इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या सात हो गई.
ऑपरेशन सिंदूर पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा
ऑपरेशन सिंदूर पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "इसकी शुरुआत पहलगाम से हुई, जहां हमारे 26 निर्दोष नागरिक मारे गए और सरकार ने कहा था कि हमें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा...जवाब देने का यह सही तरीका था...पाकिस्तान में केवल आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया, सैन्य क्षेत्र या नागरिकों पर नहीं...लेकिन, पाकिस्तान ने कुछ इलाकों में बमबारी की, इसमें हमारे नागरिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने इसे शुरू किया, हमने नहीं...हम शांति से रह रहे थे...हमने इसे शुरू नहीं किया...हममें से कोई भी युद्ध नहीं चाहता...हम चाहते हैं कि स्थिति फिर से सुधरे, लेकिन पहले पाकिस्तान को अपनी बंदूकें कम करनी होंगी..."
-
#WATCH | Srinagar: On #OperationSindoor, J&K CM Omar Abdullah says, " It began with Pahalgam where our 26 innocent civilians killed and govt had said that we will get a befitting reply...This was the right method to reply...only terror sites in Pakistan were hit not military area… pic.twitter.com/Qkd7mXP6gP
— ANI (@ANI) May 7, 2025
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया
ऑपरेशन सिंदूर: कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए नष्ट हुए आतंकी शिविरों के वीडियो दिखाए, जिनमें मुरीदके भी शामिल है... जहां 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल आतंकियों - अजमल कसाब और डेविड हेडली ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था..." वीडियो में पाकिस्तान और पीओजेके में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमले दिखाए गए हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया और अब तक पाकिस्तान में किसी नागरिक के मारे जाने की की कोई खबर नहीं है."
-
#WATCH | Video shows multiple hits on the Mundrike and other terrorist camps in Pakistan and PoJK
— ANI (@ANI) May 7, 2025
Col. Sofiya Qureshi says, "No military installation was targeted, and till now there are no reports of civilian casualties in Pakistan." pic.twitter.com/zoESwND7XD
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देती हुई भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि, आतंकी स्थल मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा निशाना बनाया गया.
-
#WATCH | #OperationSindoor | Terror site Markaz Subhan Allah, Bahawalpur, Pakistan, the headquarters of Jaish-e-Mohammed, targeted by Indian Armed Forces." pic.twitter.com/iM4s91ktb8
— ANI (@ANI) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर में किन जगहों को किया गया टारगेट, देखें
ऑपरेशन सिंदूर का ब्योरा.
-
#WATCH |Delhi | #OperationSindoor| Wing Commander Vyomika Singh says, "Operation Sindoor was launched by the Indian Armed Forces to deliver justice to the victims of the Pahalgam terror attack and their families. Nine terrorist camps were targeted and successfully destroyed...… pic.twitter.com/Gmw6WHrYVO
— ANI (@ANI) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर पर MEA और MoD की साझा प्रेस ब्रीफिंग
ऑपरेशन सिंदूर: भारत द्वारा पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त ब्रीफिंग. प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ-साथ दो महिला अधिकारी शामिल हैं. इनमें वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम पर हुआ हमला कायराना था. जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए यह हमला किया गया. उन्होंने कहा कि, ऐसा करके सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश भी की गई. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले की जांच से पाकिस्तान के आतंकवादियों से संबंध उजागर हुए हैं. विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर आतंकवादियों के लिए शरणस्थल बना हुआ है. इससे आतंकवादी सजा पाने से बचे रहते हैं.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, आतंकवाद के लिए कोई सुरक्षित पनाहगाह नहीं है.
-
No safe haven for terror, not on our watch under PM @narendramodi Ji#OperationSindoor #JaiHind 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/fqafoI9Vxp
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब, अमित शाह ने कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है. मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है."
-
Proud of our armed forces.#OperationSindoor is Bharat’s response to the brutal killing of our innocent brothers in Pahalgam.
— Amit Shah (@AmitShah) May 7, 2025
The Modi government is resolved to give a befitting response to any attack on India and its people. Bharat remains firmly committed to eradicating…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद!
भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, उन्हें देश के सशस्त्र बलों पर गर्व है... जय हिंद
-
Proud of our Armed Forces. Jai Hind!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 7, 2025
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए... जय हिन्द
वहीं, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं." पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो. पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए. जय हिन्द!
-
मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द! #OperationSindoor
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 7, 2025
जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों ने 'भारतीय सेना जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों ने 'भारतीय सेना जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. बता दें कि, भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया.
-
#WATCH | Jammu and Kashmir: Locals raise slogans of 'Indian Army Zindabad' and 'Bharat Mata ki Jai' as the Indian Armed Forces launched ‘Operation Sindoor’, hitting terrorist infrastructure in Pakistan and Pakistan-occupied Jammu and Kashmir from where terrorist attacks against… pic.twitter.com/cbhO6YrToB
— ANI (@ANI) May 7, 2025
इजरायल का बयान
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत में इजरायल के राजदूत, रियुवेन अजार ने 'एक्स' पर लिखा, "इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है. आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोष लोगों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उन्हें कहीं छिपने की जगह नहीं है."
-
Ambassador of Israel to India, Reuven Azar, posts on 'X': "Israel supports India’s right to self-defence. Terrorists should know there’s no place to hide from their heinous crimes against the innocent."#OperationSindoor pic.twitter.com/eJzgfjV7Cj
— ANI (@ANI) May 7, 2025
सीमा पर तैयारी पूरी, गांव वालों को देंगे पूरी मदद - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल, जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने कहा कि सीमा पर रहने वाले ग्रामवासियों की पूरी मदद की जाएगी, उनके लिए सरकार ने पूरी तैयार कर रखी है.
-
J&K LG Manoj Sinha takes stock of the situation in the border districts of the UT.
— ANI (@ANI) May 7, 2025
LG says, "I'm closely monitoring the situation & govt is fully prepared to deal with any eventuality.I've also directed the DCs for shifting of villagers from vulnerable areas to safer locations… pic.twitter.com/iQVzNIttYj
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना का अटैक
पाकिस्तान और पीओजेके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए टारगेट को ग्राफिक्स से समझिए...
-
Graphic representation of the targets taken by the Indian Armed Forces under #OperationSindoor in Pakistan and PoJK https://t.co/cEasBn51U9 pic.twitter.com/HMONRGQxWW
— ANI (@ANI) May 7, 2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा....
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमलों के बाद एक पोस्ट में कहा, “दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए.”
-
The world must show zero tolerance for terrorism. #OperationSindoor pic.twitter.com/dmcCLfbMjN
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 7, 2025
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान, पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिए गए 9 जगहों को टारगेट किया गया
1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज़ सैयदना बिलाल
-
भारत माता की जय! 🇮🇳 #OperationSindoor pic.twitter.com/0wXcDFxFNn
— Ajit Doval ᴾᵃʳᵒᵈʸ🇮🇳 (@IAjitDoval_IND) May 7, 2025
शुभम द्विवेदी की पत्नी ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा, "मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी."
-
#WATCH | #OperationSindoor | Wife of Shubham Dwivedi who lost his life in #PahalgamTerroristAttack, says, "I want to thank PM Modi for taking revenge for my husband's death. My entire family had trust in him, and the way he replied (to Pakistan), he has kept our trust alive. This… pic.twitter.com/SbSsFcWU1k
— ANI (@ANI) May 7, 2025
सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन के तुरंत बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के प्रमुखों से बात की है. यह बातचीत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई, जिसमें उन्होंने बुधवार रात को आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया.
इस बीच, रक्षा मंत्रालय (MoD) ने घोषणा की है कि ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रेस ब्रीफिंग बुधवार को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान ऑपरेशन के बारे में और जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले, CNN के अनुसार, भारत ने 1971 के बाद से पाकिस्तान के निर्विवाद क्षेत्र के अंदर अपना सबसे गहरा हमला किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया.
एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "प्रस्थान, आगमन और परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं." इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं. भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है. एनएसए अजित डोभाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'भारत माता की जय'. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइनों ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें दोपहर तक रद्द कर दी हैं.
-
Defence Minister Rajnath Singh speaks to Army, Air Force and Navy chiefs following Operation Sindoor
— ANI Digital (@ani_digital) May 7, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/Ni5rGXLlJT #OperationSindoor #RajnathSingh #India pic.twitter.com/Tlq6wMiZBF

