पीएम मोदी पर अपशब्द मामले में बड़ा खुलासा, मंच के आयोजक ने बतायी पूरी सच्चाई

Published : August 29, 2025 at 12:01 PM IST
|Updated : August 29, 2025 at 1:10 PM IST
पटना: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं पटना में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले.पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का बीजेपी विरोध कर रही है. बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उनकी तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों ओर के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. बता दें कि 28 अगस्त को दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम मोदी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया गया था. इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है.
LIVE FEED
'जरा भी शर्म बची है तो माफी मांगे राहुल गांधी'- अमित शाह
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अमित शाह ने हमला किया है. उन्होंने कहा कि परिश्रम करके अपने बच्चों को संस्कारित करने वाली एक मां का अपमान कर राहुल गांधी की पार्टी ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं. राजनीति में इससे ज़्यादा पतन और क्या होगा? जनता इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी और सहन नहीं कर सकती है. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. राहुल गांधी से आग्रह करना चाहूंगा कि जरा भी शर्म बची है तो मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माता जी की जरूर माफी मांगे.
'शालीनता की सीमा पार करते हैं, तो यह गलत है'- असदुद्दीन ओवैसी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर कहा, "शालीन शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. आप बोलें, विरोध करें, आलोचना करें, जितना चाहें निंदा करें लेकिन अगर आप शालीनता की सीमा पार करते हैं, तो यह गलत है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए. चाहे वह किसी के बारे में भी हो. प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन एक बात याद रखें कि अगर आप सीमा पार कर रहे हैं, तो यह सही नहीं है. तब हमारी बहस का विषय गलत और अश्लील होगा. अगर कोई और ऐसा कर रहा है, तो हमें उनकी नकल करने की जरूरत नहीं है.
'गंदे शब्दों का इस्तेमाल केवल शर्मनाक ही नहीं, बल्कि राजनीति के पतन की पराकाष्ठा'- मांझी
PM मोदी पर अपशब्द कहने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हमला किया. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मां सदा पूजनीय होती है. प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया, वह विपक्ष की मानसिक दिवालियापन और नैतिक पतन को दर्शाता है. मां का अपमान करना केवल व्यक्तिगत आक्षेप नहीं है, बल्कि पूरे समाज की मर्यादाओं पर चोट है. ऐसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल केवल शर्मनाक ही नहीं, बल्कि राजनीति के पतन की पराकाष्ठा है
-
माँ सदा पूजनीय होती है!
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) August 28, 2025
प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया वह विपक्ष की मानसिक दिवालियापन और नैतिक पतन को दर्शाता है। माँ का अपमान करना केवल व्यक्तिगत आक्षेप नहीं है, बल्कि पूरे समाज की मर्यादाओं पर चोट…
'लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे' पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले आरिफ मोहम्मद खान
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "अगर अपमानजनक भाषा हमारे दैनिक जीवन में स्वीकार नहीं की जाती है, तो इसे सार्वजनिक जीवन में कैसे स्वीकार किया जा सकता है? जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे निश्चित रूप से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं."
-
#WATCH | Delhi: On a viral video purportedly showing derogatory remarks against PM Modi and his mother at an INDIA bloc event in Darbhanga, Bihar Governor Arif Mohammed Khan says, "If the derogatory language is not accepted in our daily life, then how can it be accepted in public… pic.twitter.com/Fnkf6C2lzl
— ANI (@ANI) August 29, 2025
'सरकार को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए' भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर बोले सचिन पायलट
पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह हिंसा इसी यात्रा का जवाब है. लाखों लोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा शुरू की गई 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल हो रहे हैं. यह वोट की लड़ाई है, मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई है. वे (भाजपा) इस समर्थन से डरे हुए हैं, इसलिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं. मैं इसकी निंदा करता हूं और सरकार को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
-
#WATCH गोपालगंज, बिहार: पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "यह हिंसा इसी यात्रा का जवाब है। लाखों लोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा शुरू की गई 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल हो रहे हैं। यह वोट की लड़ाई है, मतदाताओं… pic.twitter.com/G2sWi4czi0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
कार्यक्रम के मंच आयोजक ने मांगी माफी, बोले - 'मैं इस घटना की घोर निंदा करता हूं और क्षमा मांगता हूं'
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंच के आयोजनकर्ता मोहम्मद नौशाद पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हुआ है. इसको लेकर उन्होंने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैंने प्रोग्राम करवाया था, लेकिन वहां से मैं मुजफ्फरपुर निकल गया था. मुझे आज पता चला कि इस तरह की घटना हुई है. आरोपी ना तो मेरा वर्कर था और नाही मैंने उसे बुलाया था. मैं खुद कह रहा हूं कि इस तरह से नहीं होना चाहिए था. मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं. मेरे प्रधानमंत्री हैं, इस तरह की भाषा का प्रयोग कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा. हमलोग राहुल गांधी के पीछे-पीछे मुजफ्फरपुर निकल गए थे. असमाजिक तत्व कई बार मंच पर चढ़ जाते हैं. कई बार बीजेपी और कांग्रेस के मंच पर चढ़ जाते हैं. मैं इस घटना की घोर निंदा करता हूं और क्षमा मांगता हूं.
'हाथ जोड़कर माफी मांगे राहुल गांधी, यह बिहार का अपमान है'- विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्मंत्री विजय शर्मा ने कहा, जिन लोगों ने भी यह किया है, राहुल गांधी के मंच से किया है, लगता है कि यह घटना सभी की जानकारी में हुई है. यह किसी और का अपमान तो बाद में होगा लेकिन पहले बिहार का अपमान है. जो कुछ कहा गया है उसके लिए राहुल गांधी को हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए.
-
#WATCH | दिल्ली: छत्तीसगढ़ के उपमुख्मंत्री विजय शर्मा ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर कहा, "जिन लोगों ने भीा यह किया है राहुल गांधी के मंच से किया है, लगता है कि यह घटना सभी की जानकारी में हुई है। यह किसी और का अपमान तो बाद में… pic.twitter.com/sZRTXAKRiA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'- कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह
भाजपा द्वारा सदाकत आश्रम (कांग्रेस दफ्तर) में घुसने पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है.
-
#WATCH पटना (बिहार): भाजपा द्वारा सदाकत आश्रम (कांग्रेस दफ्तर) में घुसने पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।" pic.twitter.com/clq5oPegj1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की गरिमा को किया तार-तार'- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हो, राजद हो या समाजवादी पार्टी, इन सबका मानसिक संतुलन जैसे बिगड़ चुका है. जनता का इन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है, जिस वजह से ये लोग बौखला गए हैं. कांग्रेस और राजद की संयुक्त सभा का जो आयोजन किया गया उसमें प्रधानमंत्री के बारे में जिस तरह के अपशब्दों का प्रयोग किया गया, उसके लिए उन्हें माफ भी नहीं किया जा सकता. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करने का काम किया गया है
-
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, "कांग्रेस पार्टी हो, राजद हो या समाजवादी पार्टी, इन सबका मानसिक संतुलन जैसे बिगड़ चुका… pic.twitter.com/19XMI0yUiO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'पूरे देश के सामने चुनाव आयोग का सच आ गया है, बीजेपी तिलमिला रही है'- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज पूरे देश के सामने चुनाव आयोग का सच सामने आ गया है जिस चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए था वो आज कहीं न कहीं भाजपा के पक्ष में हैं. राहुल गांधी ने सारे तथ्य देश के सामने रख दिए हैं, इसी वजह से भाजपा तिलमिला रही है.
-
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "आज पूरे देश के सामने चुनाव आयोग का सच सामने आ गया है जिस चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए था वो आज कही न कही भाजपा के पक्ष में हैं और राहुल गांधी ने सारे तथ्य देश के सामने रख दिए हैं इसी वजह से भाजपा तिलमिला रही… pic.twitter.com/crkVYmMqU7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'मैंने वीडियो देखा और सुना नहीं, किसी ने ऐसी हरकत की है तो कार्रवाई की जाए'- कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा कि मैंने उस वीडियो को देखा और सुना नहीं है लेकिन मैंने जो उसके बारे में सुना है मैं उस पर कहती हूं कि चाहे किसी की भी मां हो वो पूजनीय हैं. हम जैसे लोग जो सोनिया जी और इंदिरा जी को अपनी मां मानते हैं, हमारे यहां महिला को पूजा जाता है. उस मंच पर हमारे कोई नेता नहीं थे. अगर किसी ने ऐसी हरकत की है तो उस पर कार्रवाई की जाए"
-
#WATCH | बेतिया (बिहार):कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, "मैंने उस वीडियो देखा और सुना नहीं है लेकिन मैंने जो उसके बारे में सुना है मैं उस पर कहती हूं कि… pic.twitter.com/titi43IlT7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'लोकल थाने से बात करेंगे कि उन्हें घटना की कब जानकारी मिली थी और कब पहुंचे'- DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद
DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कहा, कि पत्थरबाजी हुई है. हम विस्तृत पूछताछ करेंगे और यदि किसी संपत्ति की हानि हुई है तो उस संबंध में थाने में आवेदन जरूर किया जाएगा और उस संबंध में जांच की जाएगी. हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली हमने त्वरित कार्रवाई की है. आस-पास के थानों को भी सूचना दी गई और उन्हें मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए. स्थानीय थाने से हम बात करेंगे कि उन्हें इसकी (प्रदर्शन की) जानकारी कब मिली थी.
-
#WATCH | पटना: DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कहा, "...पत्थरबाजी हुई है... हम विस्तृत पूछताछ करेंगे और यदि किसी संपत्ति की हानि हुई है तो उस संबंध में थाने में आवेदन जरूर किया जाएगा और उस संबंध में जांच की जाएगी... हमें… https://t.co/p8ONjvg6Qe pic.twitter.com/ZNzsWMmnmd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
"यह बयान किसने दिया या किसका यह बयान है, इसकी जांच होनी चाहिए"- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह बयान किसने दिया या किसका यह बयान है, इसकी जांच होनी चाहिए. कांग्रेस का कोई व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री या उनके निजी परिवार पर अपशब्द कहे जाएं. यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है. कार्रवाई कीजिए." पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर उन्होंने कहा, "उनका (भाजपा) काम यही रह गया है. सरकार में रहते हुए वे इस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारी लड़ाई मतदाताओं के लिए है. हम इस बात को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं करेंगे कि गुजरात से मतदाताओं से यहां लाकर पंजीकृत किया जाए और बिहार के मतदाताओं का नाम काटा जाए. चुनाव आयोग और सरकार पक्षपाती रूप से काम कर रहे हैं.
-
#WATCH | पटना, बिहार: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, "यह बयान किसने दिया या किसका यह बयान है, इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस का कोई व्यक्ति नहीं चाहेगा कि… pic.twitter.com/z1todpObIt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'वह व्यक्ति कौन है जो गिरफ्तार हुआ, वह किसका आदमी है'- पवन खेड़ा
वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, कि यह टिप्पणी इन्हीं (भाजपा) के एजेंट ने की है. वे केवल मुद्दा बनाना चाहते हैं ताकि हमारी (वोटर अधिकार) यात्रा से ध्यान भटका सके. इनकी चोरी पकड़ी गई है इसलिए यह लोग बौखलाए हुए हैं. वह व्यक्ति कौन है जो गिरफ्तार हुआ, वह किसका आदमी है, आप पता लगाइए. जनता सब देख रही है और पूरा देश भाजपा की गुंडागर्दी देख रही है."
-
#WATCH | गोपालगंज, बिहार: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, "यह टिप्पणी इन्हीं(भाजपा) के एजेंट ने की है। वे केवल मुद्दा बनाना चाहते हैं ताकि हमारी (वोटर… pic.twitter.com/weAmVUJmvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'ऐसा व्यवहार सिर्फ सड़क छाप लफंगों के जमात ही कर सकते हैं'- ललन सिंह
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दरभंगा रैली में देश के आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस प्रकार के अपशब्द उनकी मां को केन्द्रित कर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, वैसा व्यवहार सिर्फ सड़क छाप लफंगों के जमात ही कर सकते हैं. इस प्रकार का आचरण 1990 से 2005 तक के शासन की याद ताजा कर रहा है, जब लालू-राबड़ी राज में सारी मर्यादा भंग हो चुकी थी. दो राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार के नेता प्रतिपक्ष को अपने साथ ऐसे टुच्चे और अभद्र लोगो का हुजूम लेकर यात्रा कर क्या संदेश देना चाहते हैं? राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपने समर्थकों के द्वारा अमर्यादित कृत्य के लिए क्षमा मांगना चाहिए.
-
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दरभंगा रैली में देश के आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के खिलाफ जिस प्रकार के भद्दी गाली-गलौज उनकी मां को केन्द्रित कर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, वैसा व्यवहार सिर्फ सड़क छाप लफंगों के जमात ही कर सकते हैं। इस प्रकार का आचरण…
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) August 29, 2025
नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता पर अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय- नीतीश कुमार
वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि "दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं.
-
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 29, 2025
'कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चलाए जा रहे, भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते'- नितिन नबीन
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, "मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं. आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार का बेटा आपको इसका जवाब देगा. आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा. हम प्रदर्शन करने आए थे. शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चलाए जा रहे हैं. भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते. हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे.'
-
#WATCH | पटना: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, "मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण… pic.twitter.com/JR9X5lCwqg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
'इसका करारा जवाब दिया जाएगा' कांग्रस के कार्यकर्ता का नीतीश पर हमला
वहीं दरभंगा में पीएम मोदी को अपशब्द कहने के आरोप में रफीक उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पटना में जमकर हंगामा हो रहा है. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. आशुतोष ने कहा, "इसका करारा जवाब दिया जाएगा. यह सब सरकार की संलिप्तता से हो रहा है. नीतीश कुमार जो काम करवा रहे हैं वह पूरी तरह गलत है."
-
#WATCH | पटना, बिहार: कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। pic.twitter.com/yMCorC45BR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025

