ETV Bharat / bharat

PM मोदी ने औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का किया उद्घाटन, सीएम नीतीश के साथ हाथ मिलाकर किया अभिवादन

PM Narendra Modi Bihar Visit
पीएम नरेंद्र मोदी (Social Media)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 22, 2025 at 9:45 AM IST

|

Updated : August 22, 2025 at 11:04 AM IST

Choose ETV Bharat
बिहार चुनाव 2025 को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी बिहार दौरा पर पहुंचे. शुक्रवार को गया में जनसभा को संबोधित किया. बिहार के लोगों को बड़ी सौगात दी. 13000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. गया में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय गए. बेगूसराय में 8.015 किमी लंबा औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन किया. गया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी भी दी.

LIVE FEED

3:08 PM, 22 Aug 2025 (IST)

औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का किया उद्घाटन

PM नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े 6 लेन पुल का उद्घाटन किया. मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. पीएम ने सीएम के साथ हाथ मिलाकर ऊपर उठाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान पीएम एक नए रंग में नजर आए जब वे गमछा को हाथ में लेकर हवा में लहराने लगे.

सिमरिया में पीएम का नृत्य-संगीत से स्वागत (ETV Bharat)

2:43 PM, 22 Aug 2025 (IST)

बेगूसराय पहुंचे पीएम मोदी

बिहार दौरा पर पीएम मोदी गया के बाद बेगूसराय पहुंचे. इस दौरान जनता ने पीएम का स्वागत किया. पीएम मोदी गाड़ी से बाहर निकल कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

PM Narendra Modi Bihar Visit
बेगूसराय में पीएम मोदी (ETV Bharat)

2:40 PM, 22 Aug 2025 (IST)

नरसंहार से विकास में बदली बिहार की धरती-नित्यानंद राय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी के दिल में बिहार की तरक्की और बिहार का सम्मान है. प्रधानमंत्री बिहार के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं. लोग सोच भी नहीं सकते थे कि बिहार में भी विकास हो सकता है. एक समय पर यह धरती नरसंहार की धरती के रूप में जानी जाती थी और आज विकास की धरती के नाम से जानी जाती है.'

2:38 PM, 22 Aug 2025 (IST)

प्रधानमंत्री मोदी नहीं 'जुमला जी' आ रहे हैं- राजद नेता मनोज झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरा पर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि 'पूरे बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा चल रही है. यहां लोग यह नहीं कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं, बल्कि कह रहे हैं कि जुमला जी आ रहे हैं. एनडीए के लिए यह एक संदेश है.'

1:06 PM, 22 Aug 2025 (IST)

घुसपैठियों को डाका नहीं डालने देंगे : पीएम

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में घुसपैठियों को डाका डालने नहीं देंगे. विपक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग तुष्टीकरण के लिए आपका हक घुसपैठिए को देना चाहते है. लेकिन हम लोगों ने तय किया है कि बिहार के युवाओं का हक किसी को छीनने नहीं देंगे. इस खतरे से कैसे निपटा जाय इस पर विचार किया जा रहा है. डेमोग्राफिक मिशन पर जल्द ही काम शुरू होगा और उन घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा.

1:05 PM, 22 Aug 2025 (IST)

ये लोग बिहारियों का हक घुसपैठियों को दे रहे : मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में घुसपैठिया बड़ी समस्या है. यहां आपका हक छीना जा रहा है. बिहार में घुसपैठिए आपके रोजगार को छीन रहे हैं, आपकी जमीन कब्जा रहे हैं. मोदी ने आरजे़डी और कांग्रेस पर आरोप लगाया और कहा कि, ये लोग बिहार के लोगों का हक छीनकर घुसपैठियों को देना चाहते है.

12:59 PM, 22 Aug 2025 (IST)

बेल नहीं मिली तो कुर्सी छोड़नी होगी- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम लोग देखते थे कि, फाइलों पर साइन करके सरकारी आदेश निकाले जा रहे थे. अगर यहीं रवैया नेताओं का रहेगा तो भ्रष्टाचार के खिलाफ जो लड़ाई लड़ने का हमने संकल्प लिया है वो कैसे पूरा होगा. संविधान की मर्यादा तार तार हो, ये हमलोग नहीं देख सकते है. इसलिए केन्द्र की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसा कानून लेकर आई, जिसमें कोई नहीं बच सकता है. चाहे वो देश का पीएम हो या फिर मुख्यमंत्री या मंत्री. कानून बनने के बाद गिरफ्तारी के 30 दिनों के भीतर जमानत लेनी होगी. अगर बेल नहीं मिली तो कुर्सी छोड़नी होगी. लेकिन आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट वाले इस कानून का विरोध कर रहे है.

12:58 PM, 22 Aug 2025 (IST)

अब जेल जाने वाला कुर्सी पर नहीं बैठ सकता- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने 130वां संविधान संसोधन का जिक्र करते हुए कहा कि आप सोचिए, आज कानून है कि अगर किसी छोटे सरकारी कर्मचारी को 50 घंटे तक हिरासत में रखा जाए तो वह अपने-आप निलंबित हो जाता है, लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री है, मंत्री है या प्रधानमंत्री है, तो वह जेल में रहकर भी सत्ता का सुख पा सकता है. हमने कुछ समय पहले ही देखा है कि कैसे जेल से ही फाइलों पर साइन किए जा रहे थे, जेल से ही सरकारी आदेश जारी किए जा रहे थे. नेताओं का अगर यही रवैया रहेगा, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है?

12:58 PM, 22 Aug 2025 (IST)

'आरजेडी का भ्रष्टाचार तो बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है'

पीएम ने कहा कि, हमारे देश में चाहे कांग्रेस हो या आरजेडी, इनकी सरकारों ने कभी जनता के पैसों का मोल नहीं समझा. इनके लिए जनता के पैसों का मतलब सिर्फ अपनी तिजोरी भरना रहा है. इसी वजह से इनकी सरकारों में सालों-साल तक परियोजनाएं पूरी नहीं होती थीं. कोई योजना जितनी लटकती थी, ये उतना ही पैसा उसमें कमा लेते थे. इतने वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा, जबकि आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारें जो 60–65 साल तक सत्ता में रहीं, उनके भ्रष्टाचारों की एक लंबी सूची है. आरजेडी का भ्रष्टाचार तो बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है. मेरा साफ मानना है कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना है, तो कोई भी कार्रवाई से बाहर नहीं होना चाहिए.

12:56 PM, 22 Aug 2025 (IST)

मोदी का विपक्ष पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, RJD और उसके सहयोगी दल बिहार की जनता को सिर्फ़ अपना वोट बैंक समझते हैं. उन्हें गरीबों के सुख-दुख, मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है. कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि वे बिहार के लोगों को अपने राज्य में घुसने नहीं देंगे. बिहार की जनता के साथ कांग्रेस के दुर्व्यवहार को देखने के बाद भी RJD के लोग गहरी नींद सो रहे थे. बिहार की NDA सरकार कांग्रेस, INDI गठबंधन के इस नफरती अभियान का जवाब दे रही है.

12:44 PM, 22 Aug 2025 (IST)

मोदी ने की नीतीश की तारीफ

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री ने पक्की सरकारी नौकरी देने का अभियान चलाया. शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हुई. युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए 15 अगस्त को केन्द्र सरकार ने विकसित भारत योजना लागू की है. इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी मिलने वाले को 15 हजार रुपये मिलेंगे. प्राइवेट कंपनियों में जिन्हें रोजगार मिलेगा उन्हें भी सरकार की तरफ से पैसे मिलेंगे.

12:43 PM, 22 Aug 2025 (IST)

भागलपुर के पीरपैंती में भी नया पावर प्लांट : पीएम मोदी

मंच से प्रधानमंत्री ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि, भागलपुर के पीरपैंती में नया पावर प्लांट बनेगा. इससे बिहार को और ज्यादा बिजली मिलेगी. यहां के उद्योगों को कोई परेशानी नहीं होगी.

12:40 PM, 22 Aug 2025 (IST)

लालू-राबड़ी राज पर अटैक

प्रधानमंत्री में बिहार में लालू राबड़ी राज पर भी निशाना साधा. उन्होंने लालटेन राज की याद दिलाई और कहा कि लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी. लालटेन राज में ये इलाका लाल आतंक से जकड़ा था. माओवादियों के कारण शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था. लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे. हजारों गांवों तक बिजली के खंभे नहीं पहुंचते थे. बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने बिहार से पलायन के लिए मजबूर कर दिया था.

12:32 PM, 22 Aug 2025 (IST)

'आतंकियों को मिट्टी में मिला अपना संकल्प पूरा'

मोदी ने आगे कहा कि, बिहार की धऱती चाणक्य-चंद्रगुप्त की धरती है. इस धरती पर जब भी दुश्मनों ने बुरी नजर डाली, उन्हें इसका जवाब मिला. उल्होंने कहा कि पहलगाम घाटी में आतंकियों ने लोगों की धर्म पूछकर हत्या की. उस दिन मैंने यहां कि धरती से उन आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया था, और आखिर वो संकल्प पूरा हुआ.

12:28 PM, 22 Aug 2025 (IST)

PAK की मिसाइल भारत को नुकसान नहीं पहुंचा पाई : मोदी

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, पाकिस्तान हम पर ड्रोन से हमला कर रहा था, मिसाइल दाग रहा था, लेकिन भारत उनकी (पाकिस्तान) मिसाइल को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था. उनका एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई. उन्होंने कहा कि भारत में आंतकी भेजकर, हमला कराकर कोई बच नहीं सकता है.

12:27 PM, 22 Aug 2025 (IST)

गयाजी की अध्यात्म और शांति की धरती- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है, यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पावन भूमि है. यहां के लोग चाहते थे कि इस नगर का नाम गया नहीं, बल्कि गयाजी हो. मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को बधाई देता हूं. मुझे खुशी है कि बिहार की डबल इंजन सरकार गयाजी के तेज विकास के लिए तेज़ी से काम कर रही है.

12:23 PM, 22 Aug 2025 (IST)

'मोदी चैन से नहीं बैठेगा'-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि, जब हर जरूरतमंद को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता मोदी चैन से नहीं बैठेगा. पिछले 11 साल 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों को पक्का घर मिल गया है. अकेले गयाजी में 2 लाख से अधिक आवास लोगों को दिए गए है. उन्होंने कहा कि अपने संकल्प दोहराया और कहा कि जनता का सेवत बन कर काम करने में मुझे खुशी होती है.

12:18 PM, 22 Aug 2025 (IST)

पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का नाम लेकर अभिवादन किया. संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि, 'हम अपने सब के अभिनंदन कर ही.' प्रधानमंत्री ने कहा कि गयाजी के लिए हम लोग मिलकर लगातार काम कर रहे है. आज गयाजी में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ. विकास कार्य से यहां के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा.

12:11 PM, 22 Aug 2025 (IST)

बिहार को 13 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर बिहार के लोगों को 13 हजार करोड़ की लागत वालीं विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी. जिसमें 1,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बख्तियारपुर-मोकामा खंड का उद्घाटन, मुजफ्फरपुर में 1,260 करोड़ की लागत होमी भाभा कैंसर अस्पताल और बक्सर में बिजली परियोजना शामिल है. इसी के साथ पीएम मोदी ने दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई,

12:10 PM, 22 Aug 2025 (IST)

बिहार को बहुत लाभ होने वाला है: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, आज प्रधानमंत्री यहां से राज्य भर में बिजली, सड़क और शहरी विकास से जुड़ी 14 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखा रहे हैं. इन सभी की लागत 13 हजार करोड़ से अधिक है, इन सब से बिहार को बहुत लाभ होने वाला है.

11:59 AM, 22 Aug 2025 (IST)

गया का नाम गयाजी करवाया- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, हमने गया का नाम गयाजी करवाया. गयाजी में फल्गु नदी में रबर डैम और सेतु का निर्माण करवाया गया है. बोधगया में भी कई काम किए गए है. उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सभी क्षेत्रों में काम हुआ है. बिहार में हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है. अब हर घर को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही है. पिछले दिनों सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 111 रुपये प्रति माह किया गया. इसी के साथ सीएम ने विरोधियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2005 को जब हमारी सरकार आई तो हम लोगों ने मिलकर काम किया, लेकिन उससे पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया.

11:53 AM, 22 Aug 2025 (IST)

'मोदीजी, बिहार आते रहिए और सौगात देते रहिए': सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी 2024 से बिहार की यात्रा करके बिहार के विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है जो कि अपने आप में ऐतिहासिक है. 2004 से लेकर 2014 तक बिहार को मात्र 1 लाख 93 हजार करोड़ रुपए मिले थे. आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगभग 14 लाख करोड़ रुपए केवल बिहार के बजट को दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि मोदीजी आप बिहार आते रहिए और इसी तरह सौगात देते रहिए.

11:50 AM, 22 Aug 2025 (IST)

सम्राट चौधरी का संबोधन

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि, पहले गया से पटना आने में 4 घंटा लगता था. लेकिन प्रधानमंत्री ने आज जो सौगात दी है, उससे यह सफर सवा घंटे का हो गया है. उन्होंने कहा कि कई परियोजनाओं के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने राशि दी है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को मुफ्त बिजली की सौगात दी. आज घर घर में मुफ्त सोलर पैनल लगाने का फैसला किया गया है.

11:45 AM, 22 Aug 2025 (IST)

मगही भाषा में मांझी का संबोधन

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मगही में भाषण दिया. उन्होंने अपने संबोधन में मंच से पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए इतना काम किया कि, जो लोग विशेष दर्जा की बात करते थे, उन्हें जवाब मिल गया. पीएम मोदी ने मगध क्षेत्र को कई प्रोजेक्ट दिए है. 1300 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित हो रहा है. आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस और बोधगया में कॉरिडोर बनेगा.

11:38 AM, 22 Aug 2025 (IST)

मांझी ने की पीएम मोदी की तारीफ

केंद्रीय जीतनराम मांझी ने अपने संबोधन में मंच से पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए इतना काम किया कि, जो लोग विशेष दर्जा की बात करते थे, उन्हें जवाब मिल गया. पीएम मोदी ने मगध क्षेत्र को कई प्रोजेक्ट दिए है. 1300 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित हो रहा है. आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस और बोधगया में कॉरिडोर बनेगा.

11:16 AM, 22 Aug 2025 (IST)

गया पहुंचे पीएम मोदी

बोधगया के मगध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं. मंच पर पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम, जीतन राम मांझी, ललन सिंह आदि नेता मौजूद हैं.

11:03 AM, 22 Aug 2025 (IST)

गया एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी गया एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. यहां से हेलीकॉप्टर से सभास्थल की ओर रवाना होंगे. गया में पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में जनता इंतजार कर रही है. इस दौरान पीएम मोदी बिहार वासियों को 13000 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे.

11:00 AM, 22 Aug 2025 (IST)

युवा-बुजुर्ग, महिलाओं की उमड़ी भीड़

गया जी में पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सड़कों पर युवा-बुजुर्ग, माता-बहनों को सैलाब उमड़ा है. लाखों-लाख की भीड़ पहुंच रही है.

10:58 AM, 22 Aug 2025 (IST)

पीएम मोदी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक: नारायण प्रसाद मांझी

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. करोड़ों की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयावासियों को देंगे. वहीं कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है. जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं. अहले सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया है. कार्यक्रम को लेकर बहुत बड़ा पंडाल बनाया गया है. प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरुस्त है. कहीं कोई परेशानी नहीं है. सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं.

10:57 AM, 22 Aug 2025 (IST)

पीएम के कार्यक्रम में लोगों का आना शुरू

बोधगया के मगध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लोगों का आना शुरू हो गया है. लोग कतारबद्ध होकर सभास्थल तक पहुंच रहे हैं. जिन लोगों को पास निर्गत किया गया है, वही लोग कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कर रहे हैं. जगह-जगह पर पार्किंग बनाई गई है.

PM Narendra Modi Bihar Visit
पीएम मोदी के कार्यक्रम में जाते लोग (ETV Bharat)

10:54 AM, 22 Aug 2025 (IST)

इस साल 8वीं बार बिहार आ रहे पीएम मोदी

गया जी की रैली में नीतीश कुमार के साथ जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री इससे पहले 18 जुलाई को मोतिहारी में रैली की थी और हजारों करोड़ की योजना का तोहफा दिया था. उससे पहले 20 जून को सिवान में रैली की थी. 29 मई को पटना में प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था और 30 मई को शाहाबाद के बिक्रमगंज में जनसभा की थी. 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी में प्रधानमंत्री ने बड़ी जनसभा की थी और वहां भी हजारों करोड़ों की योजना का तोहफा बिहार को दिया था. 2 मार्च को प्रधानमंत्री औरंगाबाद में भी बड़ी जनसभा की थी और हजारों करोड़ों की योजना का तोहफा दिया था. 24 फरवरी को भागलपुर में बड़ी रैली की थी तो इस साल हर महीने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बिहार में हो रहा है.

10:51 AM, 22 Aug 2025 (IST)

13 हजार करोड़ की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 महीने में 8 वीं बार बिहार आ रहे हैं. गयाजी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए घटक दल के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे . प्रधानमंत्री गया जी से जहां बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और जल आपूर्ति जुड़ी योजनाओ का उपहार देंगे तो वहीं बेगूसराय में सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. गया जी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री बक्सर में 660 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, एन एच 31 का बख्तियारपुर से मोकामा क्षेत्र 4 लेन पथ, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मुंगेर में एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क योजना, औरंगाबाद बोधगया और जहानाबाद में जल आपूर्ति परियोजना, गया जी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन, इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16000 लाभार्थियों को गृह प्रवेश भी दिलाएंगे.

10:42 AM, 22 Aug 2025 (IST)

प्रधानमंत्री का बिहार में 53वां दौरा-शाहनवाज़ हुसैन

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने पीएम के बिहार दौरा को लेकर कहा कि 'प्रधानमंत्री का बिहार में 53वां दौरा है. पीएम के आने को लेकर लोगों में काफ़ी खुशी है. पूरा राज्य उनके स्वागत के लिए तैयार है.

10:40 AM, 22 Aug 2025 (IST)

पीएम मोदी की प्राथमिकता बिहार: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि 'मैंने इस बात को बार-बार कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता बिहार है. उनका 9वीं बार बिहार आना दर्शाता है कि एक विकसित बिहार का संकल्प पीएम की प्राथमिकता है. वे एक बार फिर हजारों-करोड़ों की सौगात बिहार और बिहारियों को समर्पित करेंगे.

10:37 AM, 22 Aug 2025 (IST)

आवास योजना के तहत गृह प्रवेश

गयाजी से पीएम मोदी 12000 ग्रामीण और 4260 शहरी परिवारों का गृहप्रवेश कराएंगे.

10:28 AM, 22 Aug 2025 (IST)

चौसा थर्मल पावर का होगा उद्घाटन

पीएम मोदी गया से बक्सर जिले में थर्मल पावर प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. 6 हजार 878 करोड़ की लागत से 660 मेगावार्ट क्षमता वाला चौसा थर्मल पावर का उद्घाटन करेंगे.

10:24 AM, 22 Aug 2025 (IST)

1.870 करोड़ की लागत से बना है सिमरिया पुल

पीएम मोदी आज बेगूसराय में 6 लेन सिमरिया पुल का उद्घाटन करेंगे. एनएच 31 पर बना यह पुल 8.15 किमी लंबा है. पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीथा संपर्क स्थापित करेगा. यह पुल पहले से मौजूद 2 लेन वाला राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है.

10:00 AM, 22 Aug 2025 (IST)

पीएम मोदी का कार्यक्रम

10:25 AM: गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे

10:50 AM: बोधगया हेलीपैड पहुंचेंगे

10:55 AM: सभा स्थल के लिए रवाना होंगे

11:00 AM-12:15 PM: प्रधानमंत्री जनसभा करेंगे और योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

12:25 PM: बोधगया हेलीपैड पर पहुंचेंगे

12:30 PM: सिमरिया पुल के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे

01:20 PM: प्रधानमंत्री सिमरिया हेलीपैड पर पहुंचेंगे

01:25 PM: नरेंद्र मोदी सिमरिया हेलीपैड से पुल के लिए रवाना होंगे

20 मिनट सिमरिया पुल पर रहेंगे और लोगों का अभिवादन करेंगे

01:55 PM: सिमरिया हेलीपैड के लिए रवाना होंगे

02:45 PM: पटना पहुंचेंगे

02:50 PM: प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे

Last Updated : August 22, 2025 at 11:04 AM IST