ETV Bharat / bharat

बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच चट्टान टूटी, रोके गए सैकड़ों यात्री

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन होने यात्री रोकी गई.

LANDSLIDE ON KEDARNATH YATRA ROUTE
बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 29, 2025 at 8:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा में बारिश और भूस्खलन लगातार बाधक बन रहा है. बारिश और भूस्खलन के चलते बार-बार केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है और धाम आने-जाने वाले तीर्थ यात्रिओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग फिर बंद हो गया है. जिस कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है.

पहाड़ों में आफत की बारिश लगातार जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन के साथ ही केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हो रही है. बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच राजमार्ग जानलेवा बना हुआ है तो गौरीकुंड-केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रहा है. जिस कारण तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा को बार-बार रोकना पड़ रहा है.

केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन (VIDEO-ETV Bharat)

दोनों तरफ रोके गए यात्री: मंगलवार शाम सोनप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग, गौरीकुंड के निकट भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया, जिसके बाद यात्रा भी रोकी गई है और केदारनाथ धाम से लौटने वाले श्रद्धालुओं को गौरीकुंड में रोका गया है. जबकि केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है. तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा पड़ावों में रहने और खाने की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं. जबकि सुरक्षा जवान भी तीर्थयात्रियों की हरसंभव मदद में जुटे हुए हैं. बुधवार को सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच गिरे बोल्डरों को साफ करने के बाद ही तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा जाएगा.

Landslide on Kedarnath Yatra route
सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भारी भूस्खलन (PHOTO-ETV Bharat)

बारिश के कारण रुक-रुककर गिर रहे बोल्डर: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स और मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से आवागमन को लेकर बाधित हो गया है. यहां पर रुक-रुककर बोल्डर गिर रहे हैं, जिस कारण केदारनाथ धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड में रोका गया है. संबंधित कार्यदायी संस्था के स्तर से मौके पर जेसीबी भिजवाकर कार्रवाई की जा रही है. सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों तरफ से पुलिस बल मौके पर मौजूद है.

Landslide on Kedarnath Yatra route
दोनों तरफ रोके गए सैकड़ों यात्री (PHOTO-ETV Bharat)

5 किमी का मार्ग खतरनाक: उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग-गौरीकुंड पांच किमी मार्ग के बीच आवागमन करना खतरनाक बना हुआ है.जबकि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के जगह-जगह भी भूस्खलन हो रहा है. ऐसे में लोनिवि और एनएच विभाग के साथ प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है और देश-विदेश से केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: