छह माह से जंगल में छिपा था नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने दबोचा
केरल में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी जंगल से गिरफ्तार किया गया.


Published : June 25, 2025 at 3:38 PM IST
पथानामथिट्टा: केरल पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है. वह पिछले छह महीनों से मूझियार जंगल में छिपा था. पेरुनाड एसएचओ जी. विष्णु ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर गठित एक विशेष पुलिस दल ने उसे पकड़ने के लिए कई दिनों तक जंगल में डेरा डाल रखा था. मूझियार पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया.
क्या है घटनाः यौन उत्पीड़न की कथित घटना पिछले साल 1 से 30 सितंबर के बीच की है. आरोपी ने कथित तौर पर 16 वर्षीय लड़की से शादी का वादा करके बहलाया. फिर यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद उसने दो बार और उसके साथ बलात्कार किया. गर्भावस्था का संदेह होने पर उसे जांच के लिए पेरुनाड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई.
पुलिस को दी सूचनाः जिला बाल कल्याण समिति ने हस्तक्षेप किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. इस साल 29 जनवरी को पेरुनाड पुलिस ने पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया. अगले दिन, उसे कोझेनचेरी वन-स्टॉप सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया और बाद में मेडिकल जांच और साक्ष्य संग्रह के लिए कोझेनचेरी जिला अस्पताल ले जाया गया. बाल कल्याण समिति को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गई.
लुकआउट नोटिस जारीः लगातार तलाशी अभियान के बावजूद, पुलिस आरोपी का पता लगाने में विफल रही. उसे जंगल के इलाके की जानकारी थी. वह महीनों तक पकड़ से बचने में कामयाब रहा. मुजियार पुलिस की मदद से विशेष जांच दल ने जंगल में कई बार तलाशी ली. आरोपी के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था. पेरुनाड एसएचओ जी विष्णु और मुझियार एसएचओ उदयकुमार के नेतृत्व में टीम ने जंगल में आरोपी की तलाश की और वहीं डेरा डाल दिया.
कैसे हुई गिरफ्तारीः पिछले दिन पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी और उसके एक साथी ने उनकी मौजूदगी देख ली और भाग निकले. आखिरकार पुलिस ने मंगलवार 24 जून की शाम उसे मुझियार से गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने से पहले रन्नी तालुक अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच की गई.
इसे भी पढ़ेंः

