इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
विमान में उस समय कुल 157 यात्री सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के तुरंत बाद विमान से सुरक्षित उतार लिया गया.

Published : June 17, 2025 at 1:36 PM IST
|Updated : June 17, 2025 at 4:50 PM IST
नागपुर: कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह उस समय इमरजेंसी में नागपुर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा, जब उसमें बम की धमकी मिलने की खबर सामने आई. जैसे ही यह सूचना मिली कि विमान में विस्फोटक हो सकता है, तुरंत नागपुर एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया और रनवे खाली कराया गया. पायलट ने पूरी सतर्कता बरतते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराया.
विमान में उस समय कुल 157 यात्री सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के तुरंत बाद विमान से सुरक्षित उतार लिया गया. नागपुर पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल विमान की जांच शुरू की. अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन जांच अभी भी जारी है.
#WATCH | An IndiGo flight 6E 2706 from Muscat - Kochi - Delhi made an emergency landing at Nagpur airport after a bomb threat was received. All passengers have been deboarded, investigation is underway, nothing suspicious has been found so far.
— ANI (@ANI) June 17, 2025
Visuals from Nagpur airport in… https://t.co/QQax2PkdN2 pic.twitter.com/ANzfaJzm2U
पिछले कुछ समय में ऐसी कई धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश फर्जी साबित हुई हैं. इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं. नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए तमाम जरूरी इंतजाम किए गए हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस माध्यम से धमकी मिली, उसकी भी तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा. एयरलाइन और DGCA ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच का आदेश दिया है.
हालांकि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं. सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही फ्लाइट को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

