ETV Bharat / bharat

चेन्नई में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक बांग्लादेशी गिरफ्तार, हड़कंप

दिल्ली पुलिस ने चेन्नई में अवैध रूप से रह रहे 30 से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Arrested illegal Bangladeshis are kept here
गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशियों को यहीं पर रखा गया है (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : April 28, 2025 at 4:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चेन्नई: दिल्ली पुलिस ने चेन्नई में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रहे 30 से अधिक बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. घटना से हड़कंप मच गया है.

बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि चेन्नई के उपनगरों मंगदु और कुंद्राथुर में अवैध रूप से बांग्लादेशी रह रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान बिना उचित दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रहे 30 से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ लिया गया.

गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशियों को मंगदु के पास कोलापक्कम इलाके में सामुदायिक कल्याण केंद्र में रखा गया है. अधिकारियों द्वारा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है.

जांच के दौरान पता चला है कि ये लोग बिना किसी उचित दस्तावेजों के मंगदु और कुंद्राथुर इलाकों में रह रहे थे और वहां सड़कों पर पुरानी वस्तुओं को इकट्ठा करने के कारोबार में लगे हुए थे.

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशियों के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. इसमें कि वे अवैध रूप से तमिलनाडु में कैसे घुसे? वे इतने लंबे समय तक वहां कैसे रहे? उन्हें रहने के लिए जगह किसने दी? आदि.

गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशियों में महिलाएं और वयस्क भी शामिल हैं, इसलिए इनका पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है. क्या इन्होंने यहां रहने के दौरान आतंकी संगठनों की मदद की? या फिर वे चेन्नई में कोई साजिश रचने आए थे? दिल्ली पुलिस विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है. यह भी उल्लेखनीय है कि जिस हॉल में वे ठहरे हुए हैं, उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें- गुजरात: सूरत में अवैध तरीके से रह रहे 550 बांग्लादेशी प्रवासियों को पुलिस ने हिरासत में लिया