तेलंगाना: पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, अंगों को नदी में फेंका
तेलंगाना के मेडचल में पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है.

Published : August 24, 2025 at 7:59 PM IST
हैदराबाद: तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के बालाजी हिल्स में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर दिए. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बाद में आरोपी पति ने शव के टुकड़ों को मूसी नदी में फेंकने का प्रयास किया.
पुलिस ने आरोपी की पहचान विकाराबाद जिले के एक कैब ड्राइवर महेंद्र रेड्डी के रूप में की है, जिसने शनिवार को हुए पारिवारिक झगड़े के बाद अपनी 25 वर्षीय पत्नी स्वाति की कथित तौर पर हत्या कर दी. पंजागुट्टा कॉल सेंटर में काम करने वाली स्वाति पर मेडिपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के बोडुप्पल स्थित उनके घर में कथित तौर पर हमला किया गया. जांचकर्ताओं के अनुसार, महेंद्र ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर पहले से खरीदे गए हैकसॉ ब्लेड से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए.

मलकाजगिरी की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पद्मजा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि महेंद्र कम से कम तीन बार मूसी नदी गया, जहां उसने कथित तौर पर स्वाति का कटा हुआ सिर, हाथ और पैर प्लास्टिक के कवर में फेंक दिए. अधिकारी ने कहा, "अभी तक सिर्फ धड़ ही बरामद हुआ है."
पड़ोसियों ने संदिग्ध आवाजें सुनने के बाद पुलिस को सूचित किया और बाद में एक कवर के अंदर अवशेष पाए, जिसके बाद महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया.
डीसीपी पद्मजा ने रविवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "दोनों ने प्रेम विवाह किया था. विकाराबाद में धारा 498A के तहत मामला पहले ही दर्ज हो चुका था, जिसके बाद बुजुर्गों के माध्यम से समझौता हो गया था. इसके बावजूद, अक्सर झगड़े होते रहते थे."
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि 22 अगस्त को स्वाति को गर्भावस्था की जांच के लिए ले जाने को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद उनसे हत्या की योजना बनाई. महेंद्र फिलहाल पुलिस हिरासत में है और लापता शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है.
स्वाति की उसके पति ने बेरहमी से हत्या की. महेंद्र रेड्डी और स्वाति ने प्रेम विवाह किया था. महेंद्र रेड्डी नौकरी के लिए हैदराबाद आ गया था. वह कैब ड्राइवर है. स्वाति पंजागुट्टा के एक कॉल सेंटर में काम करती थी. दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. विकाराबाद में मामला दर्ज किया गया था. मामले के बाद, बड़ों की मौजूदगी में एक पंचायत हुई. दंपती छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते रहते थे. इस महीने की 22 तारीख को भी उनका इसी तरह झगड़ा हुआ था. गर्भवती स्वाति को चेकअप के लिए ले जाने को लेकर झगड़ा हुआ था. महेंद्र ने अपनी पत्नी स्वाति की हत्या की योजना बनाई. उसने बोडुप्पल की एक दुकान से हैकसॉ ब्लेड खरीदा. उसने उसका गला रेत दिया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. उसने एक बार उसका सिर, एक बार पैर और फिर हाथ काटे. उसने शरीर के अंगों को तीन बार कवर में लपेटा और उन्हें मूसी नदी में फेंक दिया. - डीसीपी पद्मजा
यह भी पढ़ें- 5 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग, हत्या कर ट्रेन टॉयलट में फेंकी लाश, मुंबई-सूरत से जुड़ा मामला

