ETV Bharat / bharat

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, आसमान से बर्फ के फाहे गिरता देख रोमांचित हुए भक्त

केदारनाथ में बर्फबारी से फिजाओं में ठंडक बढ़ गई है. भक्तों का उस वक्त खुशियों का ठिकाना नहीं रहा, जब बर्फ के फाहे गिरने लगे.

Snowfall in Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम में बर्फबारी (फोटो सोर्स- Priest)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : October 6, 2025 at 3:53 PM IST

|

Updated : October 6, 2025 at 4:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है. बर्फबारी के बाद धाम में ठंड में भारी इजाफा हो गया है. देश-विदेश से धाम पहुंचे तीर्थ यात्री भी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. बर्फबारी के कारण आज हेलीकाप्टर सेवाएं भी दोपहर बाद उड़ान नहीं भर पाई.

केदारनाथ धाम में गिरे बर्फ के फाहे: केदारनाथ धाम में मौसम खराब हो गया है. अक्टूबर महीने में ही केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी होना शुरू हो गया है. धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है. हालांकि, कुछ दिन पहले केदारनाथ के पहाड़ियों पर भी बर्फ गिरी थी. वहीं, केदारनाथ पहुंचे भक्त भी आसमान से गिरते बर्फ के फाहों का लुत्फ उठा रहे हैं. बर्फबारी के बाद केदारपुरी में काफी ठंड भी बढ़ गई है.

बाबा केदार ने ओढ़ी बर्फ की चादर (वीडियो सोर्स- Priest)

बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखे भक्त: वहीं, यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं. बर्फबारी के बाद भी भक्त दर्शनों के लिए लाइन में खड़े नजर आए. साथ ही लाइन में ही बर्फबारी का आनंद भी लेते रहे. केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे धाम में ठंड ने भी दस्तक दे दी है. बर्फबारी से बाबा केदार का धाम बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.

बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है. दोहपर करीब 1:30 बजे से केदारनाथ की पहाड़ियों समेत केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होने से यात्रियों ने जहां आनंद लिया तो वहीं बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड भी बढ़ने लगी है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यात्रियों से अपील की है कि अपने साथ गर्म कपड़े आदि जरूरी सामान अवश्य लेकर आएं.

Snowfall in Kedarnath
बर्फबारी का लुत्फ उठाते भक्त (फोटो सोर्स- Priest)

केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए उमड़ रहा भक्तों का हुजूम: केदारनाथ धाम की अंतिम चरण की यात्रा ने एक बार फिर से तेज रफ्तार पकड़ दी है. इन दिनों धाम पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा रोजाना 10 हजार पार हो रहा है. जबकि, अभी तक 16 लाख 45 हजार से ज्यादा भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं,. बाबा के दर पर दर्शनों के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग रही हैं. हालांकि, भीड़ होने के बावजूद भी भक्त मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन कर पा रहे हैं.

Snowfall in Kedarnath
केदारनाथ का मौसम हुआ खुशनुमा (फोटो सोर्स- Priest)

3 अक्टूबर को बंद होंगे बाबा केदार के कपाट: इन दिनों पैदल यात्रा मार्ग समेत केदारपुरी भक्तों के जयकारों से गुंजायमान है. दर्शनों के लिए हर समय भक्तों की कतारें लग रही हैं. अब बाबा केदार के कपाट बंद होने में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. 23 अक्टूबर को बाबा केदार के कपाट बंद होने हैं, लेकिन कपाट बंद होने से पहले भक्त भारी संख्या में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं.

Snowfall in Kedarnath
केदारनाथ में गिरे बर्फ के फाहे (फोटो सोर्स- Priest)

यात्री हेलीकॉप्टर सेवा के अलावा पैदल यात्रा मार्ग से धाम की यात्रा कर रहे हैं. यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुविधाएं चुस्त-दुरुस्त की गई हैं. स्वास्थ्य, सफाई से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं. पैदल यात्रा मार्ग और धाम में जगह-जगह स्वास्थ्य केंद्र भी खोले गए हैं. जबकि, 450 से ज्यादा पर्यावरण मित्र धाम और यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : October 6, 2025 at 4:15 PM IST