ETV Bharat / bharat

फरीदाबाद में कार में बैठी छात्रा पर अटैक, दौड़कर बोनट पर चढ़ गया युवक, शीशे भी तोड़ डाले

हरियाणा के फरीदाबाद में कॉलेज की छात्रा पर युवक ने हमला कर दिया. वो दौड़कर कार की बोनट पर चढ़ गया और शीशे तोड़ डाले.

Faridabad youth-attacked-a-college-girl-car-watch-the-video
फरीदाबाद में कार चला रही छात्रा पर अटैक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 5, 2025 at 7:39 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में कार में बैठी छात्रा पर एक युवक ने बीच सड़क अचानक से हमला कर दिया. युवक दौड़ते हुए आया और छात्रा की कार के बोनट पर चढ़ गया और कार के शीशे तक तोड़ डाले. छात्रा ने इस दौरान पूरी घटना का वीडियो बना डाला.

कार की बोनट पर चढ़ गया युवक : पूरा मामला फरीदाबाद के मथुरा रोड स्थित अजरौंदा चौक का है. दरअसल पल्ला क्षेत्र के रहने वाली BA की छात्रा सेक्टर 16 स्थित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से पेपर देकर घर लौट रही थी. इस दौरान जब वह अपने रिश्तेदार के साथ गाड़ी लेकर अजरौंदा चौक पर पहुंची तो इस दौरान सामने से अमान खान नाम का युवक दौड़ता हुआ आया और अचानक से कार के बोनट पर चढ़कर लातों से गाड़ी के फ्रंट शीशे को तोड़ दिया. इसके बाद वो गाड़ी से नीचे उतर गया और कार की पिछली खिड़की पर भी हमला बोल दिया. अचानक से हुई हमले में छात्रा काफी ज्यादा डर गई लेकिन इस दौरान उसने हिम्मत दिखाकर इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है और इस मामले में छात्रा ने शिकायत भी दर्ज करवाई है.

फरीदाबाद में छात्रा की कार पर अटैक (Etv Bharat)

"अमान खान पीछा करता रहा" : छात्रा ने सेक्टर 16 स्थित पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है जिसमें उसने बताया कि वो पल्ला क्षेत्र के रहने वाली है. आरोपी अमान खान भी पल्ला क्षेत्र का ही रहने वाला है. दसवीं कक्षा में आरोपी अमान खान मेरे साथ पढ़ता था, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद मेरी उससे कोई बातचीत नहीं हुई. मगर फिर भी अमान खान मेरा पीछा करता रहा. कई बार उसने मेरे से बात करने की कोशिश की, लेकिन मैंने बात नहीं की.

छात्रा की कार पर किया हमला : छात्रा ने आगे बताया कि गुरुवार को जब वो जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में एग्जाम देने आई थी और एग्जाम के बाद जैसे ही मैं कॉलेज के बाहर आई तो अमान मेरे पास आ गया जो पहले से ही अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठा हुआ था और मुझसे बात करने की कोशिश करने लगा. लेकिन मैंने उससे बात नहीं की और मेरे साथ आए रिश्तेदार के साथ गाड़ी में जाकर बैठ गई और अपने घर के लिए निकल गई. इस दौरान जैसे ही हमारी गाड़ी मथुरा रोड स्थित अजरौंदा चौक पर पहुंची तो अचानक से अमान सामने से मेरी गाड़ी पर आया और गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उसने मुझ पर हमला कर दिया और इस दौरान शीशा तोड़ डाला. उसके बाद उसने पीछे वाली सीट के पास जाकर शीशा तोड़ने की कोशिश की. हालांकि इस दौरान मैंने उसकी वीडियो भी बना ली जिसे मैंने पुलिस को सौंपा हैं.

आरोपी फरार है : वहीं इस पूरे मामले को लेकर सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है. वीडियो भी हमारे पास मौजूद है जिसके आधार पर हम कार्रवाई कर रहे हैं. फिलहाल आरोपी फरार है जिसे हम जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया आतंक, 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक को 20 मीटर तक घसीटा

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र की उषा रानी ने 450 रुपए से शुरू किया कारोबार, अब विदेश तक फैला लाखों रुपए का व्यापार, कोल्हू के तेल से बना रही यूनिक अचार

ये भी पढ़ें : हिसार के कबाड़ वाले की बेटी बनी माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर, सिमरन को मिला 55 लाख का पैकेज