ETV Bharat / bharat

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

Bandipora Encounter : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया. गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं.

Gunfight breaks out In Bandipora
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 5, 2024 at 7:06 PM IST

|

Updated : November 5, 2024 at 10:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के केतसोन (ketson) इलाके में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. सूत्रों के अनुसार, केतसोन जंगल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया. वहीं, गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को केतसोन वन क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि सेना का एक जवान और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने जंगल में दो आतंकियों को घेरा था. एक आतंकावदी को मार गिराया, जबकि दूसरे आतंकी की तलाश जारी है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. 26 असम राइफल्स की एक टीम को तैनात किया गया है.

दो दिन पहले, श्रीनगर में आतंकियों ने टीआरसी और रविवार बाजार पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें 12 लोग घायल हुए थे. विस्फोट उस समय हुआ जब इलाके में साप्ताहिक रविवार बाजार के लिए खरीदारों की भारी भीड़ थी. ग्रेनेड धमाके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. ग्रेनेड हमला करने के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए थे.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अलगाववादी नेता गिलानी समेत 57 दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई

Last Updated : November 5, 2024 at 10:59 PM IST