हाईवे पर जाम में फंसे गजराज, गाड़ियों में बैठे लोगों की अटकी रही सांसें, देखिए वीडियो
गजराज का हरिद्वार में हाईवे पर जाम में फंसने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखिए कैसे हाथी गाड़ियों के बीच फंस गया था.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : June 9, 2025 at 2:10 PM IST
हरिद्वार: आपने अब तक आमजन को तो जाम में फंसते हुए तो देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक हाथी को जाम में फंसते हुए दिखाने जा रहे हैं. मामला हरिद्वार जिले का है, जहां नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ था. तभी उसी जाम में कहीं से हाथी आ गया. गाड़ियों के बीच हाथी भी फंस गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
हाथी के हाईवे पर जाम की घटना रविवार आठ जून की है. जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में रविवार आठ जून को नजीबाबाद हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ था. उसी जाम में किसी तरह हाथी भी फंस गया. हाथी को जाम में फंसा देख गाड़ियों में बैठे लोग भी डर गए थे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हाथी गाड़ियों से बीच से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है, लेकिन हाथी को कई कोई रास्ता नहीं मिल रहा था.
इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी देती हुई हरिद्वार की एसडीओ पूनम सिलौरी कैंथोला ने बताया कि 8 जून रविवार शाम को हरिद्वार के श्यामपुर रेंज में नजीबाबाद रोड पर एक हाथी के आ जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. हाईवे पर हाथी की सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग की टीम मौके पहुंची. इसके बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर भेज दिया.
इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि यह रूट हाथी का काफी समय से कॉरिडोर रहा है. हाथी शाम और सुबह के समय यहां पर मूवमेंट करते हुए दिखाई देते हैं. इस रास्ते का हाथी पानी पीने के लिए उपयोग करते हैं. इस हाईवे का ज्यादातर क्षेत्र जंगल से जुड़ा हुआ है. इसी कारण है कि वन्य जीव लगातार इसी हाईवे पर दिखते रहते हैं.
पढ़ें---

