ETV Bharat / bharat

पुनौरा धाम नहीं गए राहुल गांधी, सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतामढ़ी के जानकी मंदिर पहुंचे, लेकिन पुनौरा धाम नहीं गए. इसी बीच उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

VOTER ADHIKAR YATRA
जानकी मंदिर में राहुल गांधी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 28, 2025 at 11:03 AM IST

|

Updated : August 28, 2025 at 11:10 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

सीतामढ़ी: बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा SIR के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है. इसी बीच आज राहुल और तेजस्वी यादव माता जानकी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की, लेकिन वो मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम नहीं गए. सीतामढ़ी से पुनौरा धाम की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है.

नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगे नारे: सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पप्पू यादव और राज्यसभा सांसद संजय यादव सहित कांग्रेस और राजद नेता जानकी मंदिर में माता जानकी के दर्शन कर रहे थे. तो दूसरी तरफ एनडीए कार्यकर्ता मंदिर के पास ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.

पुनौरा धाम नहीं गए राहुल गांधी, (ETV Bharat)

मंदिर परिसर में नहीं घुस पाये एनडीए कार्यकर्ता: प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कोई भी पुलिस के घेरे को तोड़कर मंदिर परिसर में घुस नहीं पाया है. मां जानकी धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वोट राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी नेता वोटर अधिकार यात्रा के साथ रिगा बैरगनिया के लिए रवाना हुए.

सीतामढ़ी में क्या बोले राहुल गांधी? : जानकी मंदिर में पूजा के बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "हमें मालूम है कि वे (NDA) बिहार में 'चुनाव चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने 'वोटर अधिकार यात्रा' यहां पर शुरू की है ताकि इन लोगों को पता चल जाए कि बिहार की जनता होशियार है, सावधान है.''

VOTER ADHIKAR YATRA
राहुल और तेजस्वी ने माता जानकी मंदिर में की पूजा (ETV Bharat)

''बिहार की जनता भाजपा व चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं करने देगी. जो भी अधिकार आपको मिले हैं वह संविधान ने दिए हैं लेकिन यह भाजपा के लोग आपसे ये अधिकार छीनना चाहते हैं." - राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद

अमित शाह ने रखी थी आधारशिला : बता दें कि 8 अगस्त 2025 को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने पुनौरा धाम स्थित माता सीता के मंदिर की आधारशिला रखी थी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता और देशभर से साधु संत शामिल हुए थे. 68 एकड़ में 890 करोड़ की लागत से माता सीता मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.

दीपांकर भट्टाचार्य ने नहीं किए मां जानकी का दर्शन: इस बीच, मार्क्सवादी नेता दीपांकर भट्टाचार्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जानकी मंदिर पहुंचे थे, लेकिन गाड़ी में ही मंदिर के मुख्य द्वार पर बैठे रहे. वहीं, मंदिर में तेजस्वी यादव के समय पर नहीं पहुंचने से भी लोगों में आक्रोश देखा गया.

''वोट अधिकारी यात्रा का आज 12 वां दिन है. हमें इस यात्रा में गरीबों का खूब सहयोग मिल रहा है. जल्द ही बिहार में गठबंधन की सरकार बनेगी''.पप्पू यादव, सांसद, पूर्णिया

VOTER ADHIKAR YATRA
राहुल गांधी (ETV Bharat)

मोतिहारी में होगा लंच ब्रेक: वोटर अधिकार यात्रा का आज लंच ब्रेक 12 बजे मोतिहारी के ढाका स्थित सिटी होटल में होगा. वहीं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ सभी नेताओं का दिन का खाना होगा. दोपहर के बाद 3.30 बजे तक सभी यहीं पर विश्राम करेंगे.

दोपहर 3.30 बजे से फिर यात्रा होगी शुरू: लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3.30 बजे के बाद यात्रा गांधी चौक ढाका से फिर शुरू होगी, जो आजाद चौक- मोतिहारी रोड और चिरैया विधानसभा के चटनी मीनापुर बाजार होते हुए गांधी चौक से बापू सभागार की ओर जाएगी.

VOTER ADHIKAR YATRA
सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में पुजारी ने राहुल गांधी को दिया शॉल (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें-

Last Updated : August 28, 2025 at 11:10 AM IST