ETV Bharat / bharat

राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी : तस्वीरों में देखिए कैसा है बिहार का पहला खेल विश्वविद्यालय जिसका नीतीश ने किया उद्घाटन - Rajgir Sports Academy

Bihar Sports University : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में बिहार के राजगीर में राज्य खेल एकेडमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान सूबे के 9 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उन्होंने सम्मानित किया.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 29, 2024 at 9:32 PM IST

|

Updated : August 29, 2024 at 10:32 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat
राजगीर में खेल अकादमी का उद्घाटन करते सीएम नीतीश (ETV Bharat)

नालंदा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्विद्यालय का उद्धघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इसके बाद सूबे के 9 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया साथ ही प्रतिभागियों को 50 लाख और 25 लाख रुपए का चेक भी वितरण किया गया. हॉकी के नायक कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर इस खेल अकादमी को यादगार बनाने के लिए महिला हॉकी मैच कराया गया.

ईटीवी भारत GFX.
ईटीवी भारत GFX. (ETV Bharat)

राजगीर में खेल एकेडमी का उद्घाटन : इसके बाद देश की महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का भ्रमण कर खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई किया. जिसके बाद फ्रेंडली हॉकी मैच की शुरुआत की गई. यहां देश की कई जाने मानें खिलाड़ी यादगार पल के लिए उपस्थित रहे. इस मौके पर जमुई की विधायक सह अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं की यह हमारे लिए गौरव का क्षण है.

महिला हॉकी खिलाड़ियों से मिलते नीतीश कुमार
महिला हॉकी खिलाड़ियों से मिलते नीतीश कुमार (ETV Bharat)

''हम जैसे खिलाड़ियों के लिए इससे बड़ा सम्मान और नहीं हो सकता है. हमें उम्मीद है कि नए और युवा खिलाड़ियों को अब किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़ेगा.'' - श्रेयसी सिंह, ओलंपिक खिलाड़ी

ETV Bharat
श्रेयसी सिंह को 50 लाख का पुरस्कार देते नीतीश (ETV Bharat)

बिहार को मिला पहला खेल विश्वविद्यालय : इस मौक़े पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार सहित वरीय अधिकारियों राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच विधायक एवं खिलाड़ी के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे. बिहार में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का भव्य उद्घाटन किया.

निर्माणाधीन राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम
निर्माणाधीन राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम (ETV Bharat)

750 करोड़ की लागत से बना प्रोजेक्ट : इस ऐतिहासिक क्षण के साथ, बिहार में खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो गई है. करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परिसर में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में 9 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और नवनिर्मित हॉकी टर्फ पर एशियन गेम्स विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शनी मैच देखा.

खेल विश्वविद्यालय राजगीर
खेल विश्वविद्यालय राजगीर (ETV Bharat)

हॉकी महिला टीम का प्रदर्शनी मैच : भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक रोमांचक प्रदर्शनी मैच खेला, जिसमें एकलव्य केंद्रों के होनहार प्रशिक्षुओं को भी खेलने का मौका मिला. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से खेल विभाग का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि यह परिसर बिहार के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करेगा.

हॉकी का एसट्रोटर्फ स्टेडियम
हॉकी का एसट्रोटर्फ स्टेडियम (ETV Bharat)

''इस अकादमी का निर्माण 750 करोड़ रुपये की लागत से 90 एकड़ भूमि पर किया गया है. इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम किया जा रहा है. खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए आधुनिक आवासीय परिसर का निर्माण किया गया है. राज्य के खिलाड़ियों ने इस परिसर के उद्घाटन को एक नई शुरुआत के रूप में देखा है. उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर पाएंगे.''- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

खेल अकादमी की साज सज्जा
खेल अकादमी की साज सज्जा (ETV Bharat)

खेल के क्षेत्र में बिहार की छलांग : भव्य उद्घाटन के साथ बिहार ने खेल के क्षेत्र में एक नई छलांग लगाई है. राजगीर में इस आधुनिक खेल परिसर का उद्घाटन बिहार में खेलों के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. यह अकादमी न केवल राज्य के खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगी, बल्कि बिहार को देश के खेल मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित होने की उम्मीद है, जो निश्चित रूप से राज्य के लिए गर्व और खुशी का विषय होगा.

टेबल टेनिस इंडोर स्टेडियम
टेबल टेनिस इंडोर स्टेडियम (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें-

Last Updated : August 29, 2024 at 10:32 PM IST