ETV Bharat / bharat

असम छात्रा मौत मामला: सीएम धामी ने असम सीएम हिमंत को दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

10 जून को असम की रोश्मिता गोजोई का शव ऋषिकेश में गंगा में मिला था, सीएम धामी ने डीजीपी को गहन जांच के निर्देश दिए

ROSHMITA HOJOI DEATH CASE
कांसेप्ट इमेज. (File Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 14, 2025 at 12:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड से लेकर असम तक रोश्मिता होजोई की संदेहास्पद परिस्थितियों में ऋषिकेश में हुई मौत की चर्चा है. असम के लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश है. असम के सीएम हिमंत बिश्वा सरमा और सांसद गौरव गोगोई ने भी उत्तराखंड के सीएम धामी को पत्र लिखकर रोश्मिता होजोई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की तेज और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

सीएम धामी ने असम के सीएम को उनके पत्र का जवाब दिया है.

माननीय मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी, हम आपकी चिंता से सहमत हैं। हम निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर जांच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मैंने राज्य के डीजीपी को पूरे मामले की गहन और विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड-

असम सीएम हिमंत और सांसद गोगोई ने लिखा था पत्र: असम के सीएम के साथ ही वहां के कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस संदेहास्पद मौत की शीघ्र निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. बताते चलें कि असम की रोश्मिता होजोई 5 जून, 2025 को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा देने के लिए दिल्ली गई थीं. कथित तौर पर वो उसी दिन लापता हो गईं थी. बाद में उनका शव 10 जून को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गंगा नदी के तट पर मिला था.

10 जून को मिला था रोश्मिता होजोई का शव: जानकारी के मुताबिक, रोश्मिता होजोई 6 जून को ऋषिकेश आईं थी. उसी दिन से उन्हें लापता बताया गया था. 10 जून को उसकी लाश ऋषिकेश के पास गंगा से मिली थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोश्मिता के साथ उनका एक दोस्त हेमंत वर्मा और पंकज भी थे. हेमंत और रोश्मिता ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की है. काफी समय से दोनों सोशल मीडिया पर साथ थे. इसी बीच रोश्मिता होजोई असम से दिल्ली एग्जाम देने आई थी. दिल्ली में उसे हेमंत वर्मा मिला. दिल्ली से ही दोनों का ऋषिकेश घूमने का प्लान बना.
ये भी पढ़ें: