ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, 8 गंभीर घायल

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पलट गई. हादसे में आठ यात्री घायल हो गए.

Uttarkashi road accident
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 23, 2025 at 11:12 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और घायल तीर्थयात्रियों का हॉस्पिटल भेजा गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है.

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे. अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई. गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई. यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए.

बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है. आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी. सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है. बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है. देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं. पहाड़ी मार्ग होने से हल्की सी चूक हादसों की वजह बन जाती है, ऐसे में सावधानी ही बचाव है.

गौर हो कि 22 मई को पौड़ी जिले में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी. सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी घायलों को उपचार दिया गया.

पढ़ें-