ETV Bharat / bharat

सांसद निशिकांत दुबे ने SIR को बताया जरूरी, कहा- कांग्रेस सरकार ही लेकर आई थी ये कानून

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर श्रावणी मेला का जायजा लिया. ईटीवी भारत के साथ बात करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाक राय दी.

BJP MP Nishikant Dubey statement on Bihar assembly elections and voter verification In Deoghar
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 27, 2025 at 11:48 AM IST

|

Updated : July 27, 2025 at 12:27 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: भाजपा के कद्दावर नेता और सांसद निशिकांत दुबे अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने मंदिर प्रांगण का भ्रमण किया और मेला क्षेत्र में कांवरिया पथ पर भी कई शिविरों का निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने गोड्डा से अजमेर शरीफ जाने के लिए एक ट्रेन का भी उद्घाटन किया.

देवघर में सांसद निशिकांत दुबे ने ईटीवी भारत के साथ खास बातचीत में देश-प्रदेश के कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाक राय प्रस्तुत की. ईटीवी भारत के साथ खास बातचीत करते हुए उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार और बिहार में विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया.

ईटीवी भारत के साथ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की खास बातचीत (ETV Bharat)

हेमंत कैबिनेट द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक रखने पर भी सांसद ने राज्य सरकार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि नाम से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जिसे वेटिकन ने भगवान का दर्जा दिया और भगवान ये नहीं चाहेगा कि मुझे मिटाकर किसी और को स्थापित करो. ऐसे में मदर टेरेसा की आत्मा रोज रोती होगी और वो हेमंत सोरेन को भी रूलाएगी.

शराब घोटाले पर कटाक्ष

झारखंड में शराब घोटाले को लेकर हो रहे विवाद को लेकर सांसद ने कहा कि जिस शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र को जेल हुई. जिस कारण से सचिव विनय चौबे को जेल भेजे गए. अब वही शराब अब झारखंड सरकार ने उसी प्रेम प्रकाश, उसी अमित और योगेंद्र तिवारी को आवंटन कर दिया. हेमंत सोरेन अपने जेल जाने का रास्ता वो खुद तैयार कर रहे हैं. जब सीएम ने खुद अपने सचिव को जेल में डाला दिया तो कोई उनको भी जेल भेजेगा.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में हो रहे वोटर वेरीफिकेशन (SIR) को लेकर बयान दिया. सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बिहार में विपक्ष जो भी आरोप लगा रहा है उसमें कोई दम नहीं है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत के नागरिक के साथ होगा बिहार के वोटर के साथ होगा कि बांग्लादेशी नागरिक के साथ होगा. वहां जितने बांग्लादेशी नागरिक हैं उन्हें हटाया गया.

'SIR जरूरी है'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उनको पता नहीं है कि ये कानून कांग्रेस की सरकार का ही लाया हुआ है. जब वोटर्स की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करने का कानून पूर्व पीएम राजीव गांधी ने पास किया था. हमारी सरकार और चुनाव आयोग उसी कानून का पालन करते हुए काम कर रही है. वहीं भाजपा सांसद ने मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा को लेकर भी कहा कि विपक्ष जो प्रधानमंत्री की मौजूदगी की बात कर रहा है. आगामी 28 जुलाई को प्रधानमंत्री सदन में मौजूद रहेंगे और फिर उस पर जोरदार चर्चा होगी.

वहीं गोड्डा के विकास को लेकर सांसद ने बताया कि यहां पर डेढ़ लाख करोड़ का परियोजनाएं चल रही हैं. आने वाले समय में गोड्डा हर राज्य में जाने के लिए ट्रेन की शुरुआत की जाएगी. सासंद ने पीएम के एक भाषण का हवाला देकर कहा कि बिहार चुनाव के लिए प्रचार दौरान उन्होंने अपने एक भाषण में कहा कि संथाल को सूरत बनाया जाएगा. इसी दिशा में ये विकास कार्य किए जा रहे हैं.

इसे भी पढे़ं- हेमंत कैबिनेट ने बदला अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम, अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक के रूप में जाना जाएगा - CABINET MEETING

इसे भी पढे़ं- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा सीएम हेमंत सोरेन फिर जाएंगे जेल, राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

इसे भी पढे़ं-'150 सीटें भी नहीं जीत पाती BJP', निशिकांत दुबे का दावा, कहा- BJP को मोदी की जरूरत

Last Updated : July 27, 2025 at 12:27 PM IST