संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई जारी
करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है.

Published : September 9, 2025 at 6:41 PM IST
|Updated : September 10, 2025 at 11:34 AM IST
नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दो बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने स्वर्गीय पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की है. बुधवार को यानि आज हाईकोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई जारी है....
करिश्मा कपूर ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका: करिश्मा कपूर ने अपनो दोनों बच्चों के अभिभावक के रुप में हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत से छेड़छाड़ किया. याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर संजय कपूर की वसीयत से छेड़छाड़ कर उनकी पूरी संपत्ति पर अपना नियंत्रण चाहती हैं.
संजय कपूर की वसीयत 21 मार्च 2025 की बतायी जा रही : यही वजह है कि संजय कपूर के वसीयत में करिश्मा कपूर के बच्चों को कोई हक नहीं दिया गया है. संजय कपूर की वसीयत 21 मार्च 2025 की बतायी जा रही है. इस वसीयत के मुताबिक संजय कपूर की पूरी संपत्ति प्रिया कपूर की होगी. हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर ने इस वसीयत संजय कपूर की मौत के सात हफ्तों तक छिपाए रखा.वसीयत का खुलासा 30 जुलाई को तब किया गया जब एक पारिवारिक बैठक थी.
संजय कपूर की मौत 12 जून को पोलो खेलने के दौरान हुई : बता दें कि संजय कपूर की मौत 12 जून को पोलो खेलने के दौरान विंडसर, ब्रिटेन में हो गई थी. याचिका में करिश्मा कपूर के बच्चों ने कहा है कि उनका संजय कपूर के काफी नजदीकी रिश्ता था और वे अक्सर छुट्टियों में जाकर उनसे मिलते थे. संजय कपूर अपने बच्चों को बेहतर भविष्य और वित्तीय सुरक्षा का हमेशा ही आश्वासन देते थे.
संजय कपूर का प्रथम श्रेणी का उत्तराधिकारी घोषित करने की मांग: याचिका में करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांग की है कि उन्हें संजय कपूर का प्रथम श्रेणी का उत्तराधिकारी घोषित किया जाए और संजय कपूर की संपत्ति में से उन्हें पांचवे हिस्से का अधिकार दिया जाए. याचिका में अंतरिम मांग की गई है कि याचिका के निस्तारण तक संजय कपूर के व्यक्तिगत संपत्तियों को फ्रीज किया जाए.
ये भी पढ़ें :

