ETV Bharat / bharat

जवानों को नुकसान पहुंचाने वाले 5 IED बरामद, नक्सल विरोधी अभियान जारी - 5 IEDS PLANTED BY NAXALITES

चाईबासा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 IED को बरामद करके बम निरोधक दस्ते की सहायता से डिफ्यूज कर दिया है.

5 IEDs planted by Naxalites
जवानों को निशाना बना कर लगाए गए 5 IED बरामद (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 16, 2025 at 10:13 AM IST

Updated : April 16, 2025 at 1:16 PM IST

3 Min Read

चाईबासा: सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 IED को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. आईईडी पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के जंगली क्षेत्रों में लगाए गए थे. बाद में सुरक्षा की दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से उसे डिफ्यूज कर दिया. इसके साथ ही 11 नक्सली बंकर, 6 मोर्चा को भी सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया है.

इस संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 4 मार्च 2025 को एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुरू किया गया था. अभियान के दौरान 13 और 14 अप्रैल को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आसपास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 IED बरामद किए हैं. इसके साथ ही 11 नक्सल बंकर, 6 मोर्चा को भी सुरक्षाबलों के द्वारा ध्वस्त किया गया है. उक्त बंकरों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा एवं उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था थी. जिसका आकार 25 फीट X 35 फीट, 20 फीट X 25 फीट एवं 15 फीट X 20 फीट का था.

सेना ने 5 IED बरामद करके डिफ्यूज किया (Etv bharat)

इसी प्रकार 15 अप्रैल 2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम लुईया और बकराबेरा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान 15 अप्रैल 2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम बकराबेरा के नक्सलियों द्वारा लगाए गए 2 IED बरामद किए हैं. सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

5 IEDs planted
नक्सलियों का सामान बरामद (Etv bharat)

'प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए घूम रहे हैं. जिसके चलते चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित करके लगातार गतिशील है': आशुतोष शेखर, एसपी

उक्त नक्सल बंकर से कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामग्री बरामद हुई है.

1. 15 KG का 1 IED
2. 10 KG का 2 IED
3. 05-05 KG का 2 IED
4. 04-04 KG का 2 IED
5. प्रिंटर
6. बैटरी- 2
7. कारतूस
8. लेथ मशीन- 1
9. पाइप- 18
10. तार- 15 मीटर
11. अन्य दैनिक उपयोग का सामान।

अभियान दल में शामिलः-

1. चाईबासा जिला पुलिस
2. झारखंड जगुआर
3. कोबरा 203 BN. 209 ΒΝ.
4. CRPF 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN.

ये भी पढ़ें: बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर लगे हो सकते हैं IED, NIA का अलर्ट

सारंडा के जंगलों में नक्सलियों ने छिपा रखे थे दो IED बम, मौके पर किया गया डिफ्यूज

IED के सुरक्षा घेरे में 60 से ज्यादा नक्सली, 22 ग्रामीणों की जा चुकी है जान, 26 सुरक्षाकर्मी घायल, जंगल क्लीन करना सबसे बड़ा टास्क

Last Updated : April 16, 2025 at 1:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.