झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, ओबीसी विभाग और महानगर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी हुए शामिल

झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में ओबीसी विभाग और महानगर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की झारखंड निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई है.

INC JHARKHAND MEETING IN RANCHI
ओबीसी कांग्रेस की बैठक (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 24, 2026 at 8:39 PM IST

रांची:झारखंड में आसन्न शहरी निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अलग-अलग दो महत्वपूर्ण बैठक नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई. पहली बैठक झारखंड प्रदेश ओबीसी विभाग कार्यसमिति के चेयरमैन अभिलाष साहू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ओबीसी विभाग के प्रदेश प्रभारी योगेंद्र योगी भी शामिल हुए.

वहीं, दूसरी बैठक रांची महानगर कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की हुई. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ-साथ कई बड़े नेताओं ने शिरकत की और निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई. इससे पहले कांग्रेस भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी मनाई गई. जिसमें कांग्रेसजनों ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बैठक को लेकर जानकारी देते कांग्रेस नेतागण (ईटीवी भारत)

ओबीसी विभाग से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों से मांगा गया आवेदन

बैठक में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और झारखंड प्रभारी योगेंद्र योगी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय मौजूद रहे. प्रभारी योगेंद्र योगी ने कहा कि ओबीसी विभाग के जो भी साथी निकाय चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द चेयरमैन के पास जमा कर देंगे. वहीं, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी चेयरमैन अभिलाष साहू ने कहा कि जो भी आवेदन आएंगे. उनकी स्क्रीनिंग करने के बाद जेपीसीसी को भेजा जाएगा.

रांची महानगर के सभी वार्ड में कांग्रेस की बनीं कमेटी

रांची महानगर कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में रांची नगर निगम के सभी 53 वार्ड में चुनाव लड़ने की प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई. वहीं सबसे योग्य उम्मीदवार के चयन के लिए वार्ड लेवल पर कमेटी गठित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी. रांची मेयर पद के लिए भी पार्टी की ओर से समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया. रांची नगर निगम क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह को संयोजक बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में आया.

बैठक के दौरान पार्टी के प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार हर वार्ड में होना चाहिए. ऐसा न हो कि हर बार की तरह हम पांच छह लोगों को समर्थन दे दें और उसमें से कोई जीत कर वह खुद को भाजपा कार्यकर्ता कहने लगे. बैठक में सुबोधकांत सहाय, रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, ओबीसी विभाग के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग वाला, अबरार अहमद समेत कई जिला अध्यक्ष और प्रदेश के नेता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें:पेसा नियमावली के मुद्दे पर दो गुटों में बंटी झारखंड कांग्रेस! जानें, कौन-कौन हैं वो धड़ा

झारखंड में नगर निकाय चुनाव में उतरने को कांग्रेस तैयार, सहयोगी दलों के साथ मिलकर सभी शहरी निकाय क्षेत्र में जीत का दावा

झारखंड कांग्रेस की एक्सटेंडेड पीएसी की बैठक में अगले एक साल के कार्यक्रम तय! रामेश्वर उरांव ने पेसा नियमावली पर उठाए सवाल

ABOUT THE AUTHOR

...view details