हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रेस वार्ता शिमला से LIVE

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Mar 4, 2024, 4:35 PM IST

Updated : Mar 4, 2024, 4:46 PM IST

thumbnail

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अंदरूनी उठापटक से जूझ रही है. इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह खेमे को खुश करने के लिए अपना डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है. हिमाचल के ​पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने गत 28 फरवरी को उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेले व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की थी, जिन्हें सरकार बनने पर उनका ध्यान रखने का वादा किया गया था. उन्होंने निष्कासित विधायकों का भी समर्थन करते हुए कहा था कि उन्हें भी नजरअंदाज किया गया. इधर, हिमाचल के भाजपा नेता यह कह रहे हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के दिन अब गिनती के बचे हैं, क्योंकि वह जनादेश और विश्वास खो चुकी है. 

Last Updated : Mar 4, 2024, 4:46 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.